फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हाथ गम, दूजे में खुशी...सुहाग उजड़ गया, दो बेटियां भी नहीं रहीं...पर भगवान ने दो बेटे दे दिए

Fri, 06 Jul 2018 09:40 AM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Fri, 06 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, miracal of god, husband and two daughters died, pregnant lady give birth to twins
जुड़वां बच्चों का जन्म
एक और दुखों का पहाड़ टूटा है, दूसरी ओर दोहरी खुशी मिली। महिला न गम मना सकती है और न हंस सकती है। कुदरत ने उसके साथ खेल ही ऐसा खेला है, क्या करे। कुदरत की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। भगवान ने जो जैसे करना है, वैसे ही होगा।
chandigarh, miracal of god, husband and two daughters died, pregnant lady give birth to twins
बारिश में छत गिरी
हम आपको बता रहे हैं, एक अनोखी घटना के बारे में। पंजाब में मुक्तसर जिले के शहर मलोट में मंगलवार की रात भारी बारिश से हुए हादसे में कुदरत की त्रासदी और चमत्कार देखने को मिला। बारिश से मकान की छत गिर गई। एक गर्भवती महिला, उसका पति व दो बेटियां मलबे के नीचे दब गए। महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन उसके पति और बेटियों की जान चली गई।
chandigarh, miracal of god, husband and two daughters died, pregnant lady give birth to twins
पति और दो बेटियों की मौत
उधर महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया।इधर भगवान ने सुहाग छीन लिया और दो बेटियां छीन कर कोख उजाड़ दी। उधर कोख को खुशियों से भी भर दिया। दोनों बेटे पूरी तरह स्वस्थ हैं। मामला देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा कि इसे कुदरत का इंसाफ कहें या नाइंसाफी। जहां एक तरफ मां ने दोनों बच्चों को सकुशल जन्म दिया। वहीं नवजन्मे बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया, वे बड़ी बहनों के प्यार से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, miracal of god, husband and two daughters died, pregnant lady give birth to twins
जुड़वां बच्चों का जन्म
जन्मदिन पर पिता और दो बहनों की मौत, दोनों नवजन्मे बच्चों के लिए गहरे जख्म छोड़ गया। हर जन्म दिन पर ये हादसा जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़कने का काम करेगा। महिला व नवजन्मे बच्चों के लिए ये हादसा जीवन भर कभी न कम होने वाले दर्द छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार, मलोट के मोहल्ला राम सिंह वाला में तेज बारिश से मकान की छत गिर गई। हादसे में पिता व दो बेटियों की जान चली गई, जबकि मृतक की गर्भवती पत्नी को बचा लिया गया।
विज्ञापन
chandigarh, miracal of god, husband and two daughters died, pregnant lady give birth to twins
जुड़वां बच्चों का जन्म
मृतकों की पहचान लेबोरेटरी संचालक अमृतपाल सिंह (33) बेटी मनसीरत कौर (5) व अगमजोत कौर (5) के रूप में हुई। वहीं गर्भवती महिला तेजिंदर कौर को लोगों ने बचा लिया। एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल, एसपी इकबाल सिंह व एसएचओ जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। महिला व उसके रिश्तेदारों से हमदर्दी जताई। डिप्टी स्पीकर व मलोट के विधायक अजायब सिंह भट्टी ने भी पीड़ित परिवार के साथ सांत्वना जाहिर की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed