फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये महिला करती है ऐसा मेकअप, 70 साल की औरत को भी बना देती है 17 साल की

Fri, 09 Mar 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Make up artist Goar Avetisyan creates jaw dropping
demo
हम सभी जानते हैं कि सौंदर्य के लिए महिलाओं का श्रृंगार भी अहम भूमिका निभाता है और हर महिला की यह तमन्ना होती है कि वह खूबसूरत दिखे। 


आज हम अपनी इस स्टोरी में आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराएंगे जिनका काम महिलाओं का श्रृंगार करना है। इनके काम को देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। इनका काम अविश्वसनीय है और कभी-कभी तो बेहद चौंकाने वाला भी। 

जी हां, इनका नाम है गोअर अवेस्तियन। दुनियाभर के सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट में से एक... तस्वीरों में आप देख सकते हैं गोअर के तैयार किए मॉडलों की पहचान अन्य मॉडल्स से बिलकुल अलग है। मेकअप शायद घावों को ठीक नहीं कर सकता है लेकिन यह लोगों को उनके साथ रहने में मदद कर सकता है। 

आर्मेनिया में जन्मी सौंदर्य गुरु गोअर अवेस्तियन नियमित रूप से कैंसर या गंभीर त्वचा की स्थिति से पीड़ित महिलाओं के लिए मेकओवर देती हैं। इन महिलाओं का मेकअप केवल नाटकीय रूप में ही सही बदलता है, लेकिन उनके आत्मविश्वास को बढ़ा देता है। इनके काम को देखकर ये महिलाएं भी हैरान रह जाती हैं। वे सोच भी नहीं पाती कि हम ऐसे भी दिख सकते हैं। गोअर के मेकअप का जादू ऐसा है कि यह न केवल जवां महिलाओं को बल्कि ये 70 साल की महिला को भी 17 साल की बना सकता है।   

यह वाकयी कारगर है। कभी-कभी महिलाओं को, जिन्हें मेकअप से ज्यादा कुछ चाहिए, यह ऐसी महिलाओं के लिए ही काम करती है। ऐसी महिलाओं के पास अपनी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए उनके अन्दर विश्वास नहीं है, और गोअर अवेस्तियन एक अच्छे चिकित्सक की तरह उनका अच्छा मेकअप करके उनके भीतर एक अद्भुत विश्वास पैदा करती है, और उन्हें वो पहचान दिलाती है कि वास्तव में वे कौन हैं। वाकयी गोअर का यह काम बेहद सराहनीय है। 

आपको संदेह है तो इन तस्वीरों को ध्यान से देखिए...
Make up artist Goar Avetisyan creates jaw dropping
demo
1. इन्होंने कभी मेकअप नहीं किया यहां तक कि अपनी शादी में भी और अब देखिए

 
Make up artist Goar Avetisyan creates jaw dropping
demo
2 जमीला को गंभीर रूप से जला दिया जब वह सिर्फ 2,5 साल की थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Make up artist Goar Avetisyan creates jaw dropping
demo
3 कैंसर के होने के बाद जूलिया केमो उपचार के लिए अस्पताल गई थी। जब जो हुआ वो देखने वाला था
 
विज्ञापन
Make up artist Goar Avetisyan creates jaw dropping
demo
4 इनके चेहरे पर बचपन से यह निशान था जब गोअर ने मेकअप किया तो
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed