फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIR लिखाने आए शख्स से महिला सब-इंस्पेक्टर ने की ऐसी डिमांड, बोली- 'इसे पूरा करो तो होगा काम'

Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Lady sub inspector suspended for demands pizza to launch an FIR
lady inspector
घूसखोरी के किस्से अक्सर हमारे सामने आते रहते हैं, जिसमें किसी काम को कराने के लिए कुर्सी पर बैठा बाबू पैसों की डिमांड करता है। हो सकता है कि आप भी कभी किसी ऐसी ही घटना के भुगत भोगी रहे हो। लेकिन दोस्तों आज जिस घटना का जिक्र हम अपनी इस खबर में करने जा रहे हैं ऐसी घूसखोरी का किस्सा आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा।


 
Lady sub inspector suspended for demands pizza to launch an FIR
यूपी पुलिस
दरअसल, हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स पुलिस थाने में शिकायत करने गया। वहां कुर्सी पर बाबू बनकर एक महिला सब-इंस्पेक्टर बैठी थी। इस लेडी इंस्पेक्टर ने उस शख्स से ऐसी डिमांड कर दी कि जानकर आपको भी अचरज होगा। यही नहीं उसने कॉन्स्टेबल से कह दिया कि इसकी एफआईआर तब दर्ज मत करना जब तक यह हमारी डिमांड पूरी न करे।

 
Lady sub inspector suspended for demands pizza to launch an FIR
suspend
बता दें थाने में मौजूद महिला सब-इंस्पेक्टर ने शख्स के सामने पिज्जा खिलाने की मांग की थी। उसने कहा कि तुम्हारा काम तब होगा जब पिज्जा खिला दोगे। इसके बाद महिला एसआई को मुफ्त में पिज्जा खाने के अरमान काफी भारी पड़ा। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वरिष्ठ अधिकारियों के सामने यह मामला आया तो फौरन महिला इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lady sub inspector suspended for demands pizza to launch an FIR
pizza - फोटो : gooogle
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला हजरतगंज पुलिस थाने का है। रोहित बेरी का यहां के निराला नगर में रिफ्यूल नामक रेस्त्रां है। वह एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे। शख्स रोहित के रेस्त्रां से खाना लेकर बिना रुपए चुकाए चला गया था। दरअसल, शिवेंद्र नाम के शख्स ने आईपीएस के बेटे की जन्मदिन की पार्टी के लिए रोहित के रेस्त्रां में ऑर्डर दिया था। शिवेंद्र ने खाने का आधा बिल चुकाया, जबकि बकाया बाद में देने के लिए कहा। सामान ले जाने के बाद शिवेंद्र गायब हो गया। रोहित इसी को लेकर थाने में शिकायत देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Lady sub inspector suspended for demands pizza to launch an FIR
hazratfganj
लेकिन महिला एसआई सुमित्रा देवी ने बेरी की शिकायत पर अपनी अनोखी मांग रख दी। महिला ने रेस्त्रां मालिक से मुफ्त में पिज्जा और चिकन चिली खिलाने के कहा। इस पर बेरी के खाने का ऑर्डर मंगवाया दिया, लेकिन बाद में उसे उनकी ओर से लौटा दिया गया क्योंकि तब तक यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। इसके बाद महिला इंस्पेक्टर ने उसके पैसे भी चुकाए। एसएसपी को जब मामले के पता लगा तो उन्होंने महिला एसआई को निलंबित कर दिया। फिलहाल आरोपी महिला के खिलाफ जांच-पड़ताल की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed