{"_id":"5ad95f834f1c1b3b0b8b582e","slug":"get-brownies-and-burgers-as-prasad-in-this-tample-at-chennai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेन्नई के इस मंदिर में जरा संभलकर जाएं, भक्तों को प्रसाद में दी जाती है ये खास चीज","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चेन्नई के इस मंदिर में जरा संभलकर जाएं, भक्तों को प्रसाद में दी जाती है ये खास चीज
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
tample
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अभी तक ऐसे ही मंदिर तो बहुत देखें होंगे जहां प्रसाद के रूप में लड्डू-पेड़ा, बूंदी या फ्रूट दिए जाते हैं लेकिन क्या कभी कोई ऐसा मंदिर देखा है जहां प्रसाद में बर्गर और सैंडविच दिया जाता हो..? अगर नहीं तो चलिए हम ले चलते हैं। जी हां, इस प्रसाद को लेने में भी लोगों की वैसी ही आस्था है जैसे कि मंदिर से लोग मिठाई या फ्रूट का प्रसाद लेने में दिखाते हैं। अगर यकीन नहीं तो पढ़ें यह आर्टिकल...
burger
बता दें इस प्रसाद को लेने से कभी भी कोई मना नहीं करता। वैसे हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि प्रसाद लेने से मना करने पर भगवान रुष्ट हो जाते हैं। प्रसाद को भगवान का आशीर्वाद समझ लोग खुशी-खुशी इसे ग्रहण करते हैं। लेकिन जब बात बर्गर, सेंडविच और ब्राउनीज की हो तो यहां आने वाले ऋद्धालुओं की खुशी डबल हो जाती है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित इस मंदिर में प्रसाद के रूप में बर्गर, ब्राउनीज, सैंडविच और चेरी-टमाटर का सलाद दिया जाता है।
burger
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के इस मंदिर को लोग ‘जय दुर्गा पीठम मंदिर’ के नाम से जानते हैं।यहां प्रसाद के बदले बर्गर, ब्राउनीज, सैंडविच और चेरी-टमाटर का सलाद जैसी चीजें दी जाती हैं। मंदिर की स्थापना करने वाले एक हर्बल ऑन्कोलॉजिस्ट के. श्री श्रीधर ने खुद यहां मिलने वाले प्रसाद के बारे में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tample
बताया जाता है कि यहां कोई भी चीज जिसे श्रद्धा भाव से और पवित्रता के साथ बनाया गया हो, उसे प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मंदिर में बहुत से टूरिस्ट आते हैं और यह प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
burger
सिर्फ इतना ही नहीं मंदिर में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले इन खाद्य पदार्थों को FSSAI द्वारा प्रमाणित भी किया गया है। इसके साथ ही इनके पैकेट के ऊपर एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है। मंदिर में प्रसाद वितरण के लिए वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है।