फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन का इंजन अगर बंद हो जाए तो हजारों यात्रियों की 'मौत' तय है, आखिर क्या वजह है इसके पीछे?

Wed, 27 Jun 2018 06:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Know Why are diesel locomotives in Indian Railways not switched off
indian railway
जब भी आप ट्रेन में सफर करते हैं या फिर अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जाते हैं तो आपने गौर किया होगा कि स्टेशन से सफर के लिए जाने वाला इंजन लगातार चालू रहता है। चाहे कितनी भी देर हो जाए लोको पायलट डीजल इंजन को बंद नहीं करता है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल कभी न कभी तो जरूर आया होगा कि ट्रेन के इंजन को बंद क्यों नहीं किया जाता है।
Know Why are diesel locomotives in Indian Railways not switched off
indian railway
जैसा कि आप जानते होंगे कि भारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया में चौथे स्थान पर आता है। इस रेल नेटवर्क में हर दिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में आज भी आधे से ज्यादा इंजन डीजल से चलते हैं।
Know Why are diesel locomotives in Indian Railways not switched off
indian railway
हालांकि, भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क में बिजली से चलने वाले ज्यादा से ज्यादा इंजन लाने की कोशिश में जुटा हुआ है। आने वाले समय में हमें भारतीय रेल में अधिकतर बिजली से चलने वाले इंजन देखने को मिल जाएंगे। अगर डीजल इंजन को बंद कर दिया जाए तो इसके कंप्रेसर पर गलत असर पड़ता है और इसका ब्रेकिंग सिस्टम भी फेल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know Why are diesel locomotives in Indian Railways not switched off
indian railway
आपको बता दें कि हर एक डीजल इंजन में एक बैटरी लगी होती है और ये बैटरी तभी चार्ज होती है जब इंजन चालू रहता है अगर ये बैटरी चार्ज न हो तो ट्रेन का लोको मोटिव सिस्टम फेल हो सकता है। रास्ते में लाल बत्ती आ जाने पर या किसी कारणवश ट्रेन के डीजल इंजन को बंद कर दिया जाए तो इंजन को फिर से चालू करने के लिए लगभग 20 मिनट लग जाते हैं। इन सबके अलावा डीजल इंजन को चालू करने के लिए काफी ज्यादा डीजल की जरूरत पड़ती है।

 
विज्ञापन
Know Why are diesel locomotives in Indian Railways not switched off
indian railway
इससे साफ होता कि डीजल की खपत को बचाने के लिए इंजन को बंद नहीं किया जाता है। अब आप जान गए होंगे कि ट्रेन के डीजल इंजन को बंद क्यों नहीं किया जाता है। आपको बता दें कि आने वाले समय में हमें ट्रेन के डीजल इंजन शायद देखने को ही न मिले क्योंकि इनकी जगह बिजली से चलने वाले ज्यादा से ज्यादा इंजन लाने की कोशिश की जा रही है और इससे रेलवे और पर्यावरण दोनों को फायदा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed