{"_id":"5b4d5be74f1c1b43748b5472","slug":"know-who-created-emojis-a-brief-history-of-origin-and-meaning-of-emoji-on-world-emoji-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर जगह नजर आने वाली इमोजी किसने और कब बनाई थी, बड़ी रोचक है कहानी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हर जगह नजर आने वाली इमोजी किसने और कब बनाई थी, बड़ी रोचक है कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
emoji
आज के समय में अगर आपसे कोई इमोजी का मतलब पूछे तो शायद आप उस पर हंस देंगे। क्योंकि फेसबुक, व्हाट्सऐप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप बातचीत के दौरान जरूर 'इमोजी' का इस्तेमाल करते होंगे। तब तोे आप ये भी जानते होंगे कि दुनिया का सबसे पहला इमोजी एक ‘स्माइली’ था। ये सही है कि इमोजी से जुड़ी इतनी जानकारी बहुत से लोगों के पास मिल जाएगी, लेकिन अगर इससे आगे किसी ने उल्टा आपसे पूछ लिया तो आप क्या कहेंगे..? जैसे- ये स्माइली किसने और क्यों बनाया था..? इसकी खौज कैसे और कहां हुई ? है न... तो दोस्तों इससे पहले कोई आपसे ऐसे सवाल पूछे आज 'वर्ल्ड इमोजी डे' के मौके पर इसकी गाथा जान ही लीजिए...
इमोजी
क्या है स्माइली..?
'स्माइली' या कहिए 'इमोजी' बात एक ही है... इनका इस्तेमाल आज के समय टैक्सट मैसेज से कहीं ज्यादा होने लगा है। आप भी शायद किसी से फोन पर चैटिंग के दौरान या सोशल मीडिया पर चैटिंग करते हुए इनका इस्तेमाल जरूर करते होंगे। हां, इसका असल असर आज की युवा पीढ़ी पर आपको देखने को मिल जाएगा।

world emoji day
जवान लड़के-लड़कियों से लेकर स्कूल गोइंग चाइल्ड तक बिना इमोजी इस्तेमाल के शायद ही आपस में बात करते मिलें। ऐसा वे इसलिए करते हैं ताकि मैसेज में इमोजी के जरिए अपनी भावनाओं को दूसरों को आसानी से समझा सकें। फिर चाहे वो रोना हो या फिर हंसना हो, गुस्सा हो या बुखार हो... आप बहुत ही आसानी से इमोजी के जरिए अपने दोस्तों को अपने मन की बात बता सकते हैं। जी हां, ये इमोजी रिएक्शन नोट कराने में बड़े काम आते हैं। कई बार बच्चे अपने मम्मी पापा से टैक्सट छुपाने के लिए भी इमोजी का इस्तेमाल कर आपस में बात करते हैं। ये उनके लिए कोडिंग लैंग्वेज बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमोजी
जो इन्हें इस्तेमाल करता है वो अच्छी तरह से जानता है कि इमोजी के जरिए सामने वाले को ये आसानी से समझ में आ जाता है कि आपने उसकी बात पर कैसे रिएक्ट किया या फिर वो आपकी बात पर कोई इमोजी भेजता है तो आप भी उसके रिएक्शन को जान सकते हैं। लेकिन आपको ये बात नहीं मालूम होगी कि इमोजी की खौज कैस हुई और इसके पीछे क्या कारण था और इसकी बनाने वाला इंसान कौन था।
विज्ञापन
इमोजी
दुनिया में सबसे पहले स्माइली की खौज
दुनिया में सबसे पहले स्माइली फेस की बात करें तो इसे सबसे पहले अमेरिका में बनाया गया और इसके जन्मदाता यानी स्माइली को बनाने वाला पहला इंसान 'हार्वी रोस बॉल' था। अमेरीका में जन्मे हार्वी ने इस स्माइली फेस को जब तैयार किया था, तब उन्हें पता भी नहीं था कि यह इतना ज्यादा फेमस हो जाएगा। उन्होंने कभी इसे पेटेंट भी नहीं करवाया। अब आपको यह तो पता चल गया की यह किसने बनाया था, लेकिन इससे ज्यादा हैरानीभरा और रोचक आपके लिए ये जानना होगा कि इसे क्यों बनाया गया था।