{"_id":"5af3c6054f1c1b76098b8f6d","slug":"know-the-true-story-behind-dubais-abandoned-lxury-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन कारों की कीमत करोड़ों में, फिर क्यों सड़ रही हैं कबाड़ में, जानिए दुबई का यह चौंकाने वाला सच ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इन कारों की कीमत करोड़ों में, फिर क्यों सड़ रही हैं कबाड़ में, जानिए दुबई का यह चौंकाने वाला सच
Fri, 11 May 2018 08:06 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
luxury car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज हम आपको एक ऐसे सच के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपको भी झटका लगेगा। ये उन लग्जरी कारों से जुड़ा सच है जिन्हें खरीदना हर किसी का ख्वाब होता है। लेकिन एक देश ऐसा है जहां पिछले कुछ सालों से दुनिया की सबसे महंगी कारें लावारिस कबाड़ की तरह सड़ती हुई मिली हैं।
2 of 6
luxury car
जी हां, हम बात कर रहे हैं दुबई की। पिछले कुछ सालों में यहां ऐसी हजारों लावारिस कारें मिलीं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। जरा सोचिए जिन कारों को खरीदने के आप सपने संजौते होंगे वो अगर रोड पर कबाड़ की तरह सड़ रही हो तो आप क्या करेंगे? दरअसल इसकी कहानी चौंकाने वाली है। चलिए बताते हैं...
3 of 6
luxury car
इस चौकाने वाली कहानी से पर्दा तब उठा जब यहां लग्जरी कारों के लावारिस मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। फिर एक के बाद एक पिछले कुछ सालों में ही कई कारें दुबई पुलिस को लावारिस हालत में मिली। इनकी संख्या जानकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। कुल तीन हजार से ज्यादा कारें पाई गई हैं। इनमें से 23 कारें तो दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
luxury car
इनमें ज्यादातर कारें यहां के एयरपोर्ट पर पाई गई हैं। एक के बाद एक ऐसे हजारों मामले सामने आने के बाद यह पता चला कि ऐसी कारों के लावारिस मिलने के पीछे की वजह है दुबई का शरियत कानून। इस कानून के हिसाब से अगर आप चेक या उधार पर कोई कार लेते हैं और चेक बाउंस हो जाता है तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
luxury car
कारों को यूं लावारिस छोड़ कुछ लोगों ने इसी कानून का मजाक बना दिया है।अब यह जानिए कैसे..? दरअसल, कुछ लोगों ने फर्जी चेक लगाकर यह लग्जरी कारें खरीदीं और जमकर इनमें घूमे -फिरे। जब चेक बाउंस हुआ तो वे इन कारों को लावारिस छोड़ कर कहीं निकल लिए। इस बात से पर्दा तब उठा जब दुबई में 5 करोड़ की लावारिस कार एक एयरपोर्ट पर मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।