फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवार पर रखे इन अंडों का क्या है राज, बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

Sat, 08 Sep 2018 05:11 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
know about these egg sculptures that represent the native birds of eastern Iceland
egg
आप इस आइलैंड पर समुद्र के किनारे खड़े होकर जहां तक नजर दौड़ाई जाए वहां तक अंडे ही अंडे नजर आएंगे। सुनकर अजीब लगा होगा लेकिन यह हकीकत है। जी हां दुनिया में एक आइलैंड सा है जो बिल्कलु शांत है। इस आइलैंड की खूबसूरती के अलावा यहां दीवार के ऊपर जगह-जगह विशालकाय अंडे देखने को मिल सकते हैं। इन्हें देखकर किसी को भी ताज्जुब हो सकता है। दरअसल, ऐसा आपको कहीं और शायद ही देखने को मिले। 
know about these egg sculptures that represent the native birds of eastern Iceland
egg
जो शख्स इन अंडों को पहली बार देखता है वह हैरान रह जाता है। ये सच है कि ये अंडे पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। वे अक्सर स्थानीय लोगों से इनके बारे में पूछते हुए भी मिल जाएंगे। दरअसल, ये अंडे एक आम अंडे के आकार से कहीं ज्यादा बड़े हैं। और हर एक अंडे को समुद्र तट पर इस तरीके से विस्थापित किया गया है कि ये अनोखे नजर आते हैं। 

 
know about these egg sculptures that represent the native birds of eastern Iceland
egg
बताना चाहेंगे कि ये असल में ग्रेनाइट पत्थर से बनी शिल्प हैं। जिन्हें अंडे का आकार दिया गया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इन अंडों को यूं क्यों रखा गया है..? इसके पीछे की कहानी वाकयी झकझोर कर रख देने वाली है। दरअसल, जब लोग पर्यटकों को बताते हैं कि ये अंडे इस आइलैंड से विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजातियों के प्रतीक के बतौर यहां लगाए गए हैं तो इस पर लोग सन्न रह जाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about these egg sculptures that represent the native birds of eastern Iceland
egg
जी हां, ग्रेनाइट पत्थर के ये अंडे 'इगिन आई ग्लोविक' आइसलैंड में हैं। प्रत्येक अंडे को सड़क के किनारे कंक्रीट से बनाए गए अलग-अलग स्लैब के ऊपर रखा गया हैं। इस आइलैंड के पूर्वी भाग के मूल पक्षियों की पूरी की पूरी प्रजातियां साफ हो गई है। इस बात को लेकर कई वैज्ञानिक परेशान हैं। इसी कारण से इन पक्षियों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिकात्मक एग स्टोन स्टेच्यू यहां रखे गए हैं। 

 
विज्ञापन
know about these egg sculptures that represent the native birds of eastern Iceland
egg
2009 में सबसे पहले पक्षियों की 34 प्रजातियों के विलुप्त होने पर यहां 34 विशाल अंडे स्थापित किए गए। बनाए गए प्रत्येक पत्थर के नमूने को सटीक रूप से दर्शाया गया है। प्रत्येक अंडे पर विलुप्त हुए एक पक्षी का पूरा परिचय, खूबसूरत रंगों वाले चित्र के साथ दिया गया है। हर अंडा, थोड़ा सा अलग है लेकिन सभी के आकार एक समान है। सिर्फ एक अंडे का आकार यहां आपको औरों से अलग मिलेगा। इस अंडे पर 'Djúpivogur'नामक पक्षी का विवरण दिया गया है। इस अंडे का आकार और से बड़ा इसलिए रखा गया है क्योंकि 'Djúpivogur' यहां राष्ट्रीय पक्षी था। उसके सम्मान में बाकिओं की तुलना में यह कुछ ज्यादा बड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed