पूरी दुनिया में कई जातियां और जनजातियां बसती हैं। इनकी अनेकों परम्पराएं व रीति रिवाज हैं जो इतनी विचित्र हैं कि आप इनके बारे में जितना जानोगे उतनी ही अधिक आपको हैरानी होगी। इन्हीं में से एक जनजाति की विचित्र परम्परा के बारे में आज हम आपको बताएंगे।
अफ्रीका की 'बोदाबे' जनजाति के लोग एक दूसरें की बीबियों को चुराकर शादी करते हैं, इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगो की पहचान है। इस रिवाज के अनुसार यहां पहली शादी घर वालो की मर्जी से होती है और दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना पड़ता है।
इस परम्परा को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर व तरह-तरह का मसाला लगाकर बताया जाता है लेकिन हम आपको इससे जुड़ी सही जानकारी देंगे। पश्चिमी अफ्रीका में 'वोदाबे' जनजाति जिनके बारे में कहा जाता है कि इसमें पत्नी चुराकर शादी करने वाली अजीब परम्परा सदियों से चली आ रही है। क्या इस बात पर आपको यकीन होगा ?
सुनने में भले ही यह अटपटा लगे लेकिन यह सच है। इसके लिए यहां हर वर्ष 'गेरेवॉल फेस्टिवल' का आयोजन होता है। वोदाबे कैलेंडर में इस आयोजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण तिथि को चुना गया है। यह बरसात के मौसम के अंत में सितंबर महीने के दौरान मनाया जाता है।
इस दौरान ये जनजाति जश्न मनाने के लिए एक जगह एकत्रित होती है। वोदाबे जनजाति के लोग इस फेस्टिवल को सात दिन और सात रात तक मनाते हैं। मेले में लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को अपनी और आकर्षित करते हैं।