{"_id":"5ad16d364f1c1b66098b46e5","slug":"know-about-the-meaning-of-ykk-on-jeans-zip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जींस की जिप पर आखिर क्यों लिखा होता YKK, आज जान लो इसका मतलब वरना कल पछताओगे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
जींस की जिप पर आखिर क्यों लिखा होता YKK, आज जान लो इसका मतलब वरना कल पछताओगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
jeans zip
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप शायद ही यह बात जानते होंगे कि ' जींन्स की जिप' पर आखिर 'YKK' क्यों लिखा होता है। अगर आप आज ही जान लेंगे तो अच्छा है वरना कल पछतावा हो सकता है...
jeans zip
जी हां, इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो सवाल तो पूछ लेते हैं लेकिन उन्हें खुद उसका जवाब ही नहीं पता होता, क्योंकि उन्हें भी बताने वाला कोई नहीं होता। अब जरा कल्पना कीजिए अगर आपका बच्चा ही आपसे ये सवाल पूछ दे कि पापा पैंट की जिप पर ये YKK क्यों लिखा रहता है..? तो शायद आप इसका जवाब ही न दे पाएं। दरअसल, जवाब न देने की वजह यह होगी कि आप इस बारे में जानते ही नहीं होंगे।
modal in jeans
अगर आप जीन्स पहनते हैं तो आपको कम से कम इसका मतलब पता होना ही चाहिए।हां, आपके दिमाग में बच्चे का पूछा गया यह सवाल घूमता रहेगा। इसके बाद हो सकता है कि आप अपने दोस्तों या परिचित लोगों से इस बारे में जानने की कोशिश भी करें लेकिन आपको बता दें कि ज्यादातर लोग इस बात का जवाब नहीं जानते कि आखिर जीन्स की जिप पर YKK क्यों लिखा होता है। चलिए आज हम आपको इस बात का जवाब देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
jeans zip
असल में YKK का फुलफॉर्म 'Yoshida Kōgyō Kabushikigaisha' है। आप में से कम ही लोगों ने यह नाम पहले सुना होगा। बता दें यह दुनिया की सबसे पहली जिप निर्माता कंपनी है। एक आंकलन के हिसाब से दुनियाभर की आधी से ज्यादा जिप यही कंपनी बनाती है। फिलहाल, यह 71 देशों में अपना बिजनेस चला रही है, जिसमें भारत का नाम भी शुमार है। साल 1934 में टोक्यो के एक व्यापारी Tadao Yoshida ने इसका आविष्कार किया था।
विज्ञापन
jeans zip
आविष्काराक का कमाल देखिए... किसी बड़ी खोज पर ध्यान न देते उसने इस छोटी-सी चीज पर फोकस किया और आज अरबों लागों को इसके आविष्कार की जरूरत पड़ रही है। जी हां, यह हमारी इज्जत जो बचाती है। सिर्फ इतना ही नहीं यह लाखों लोगों के रोजगार का जरिया भी है। चेन के अलावा YKK कपड़ों और बैग में लगने वाले और भी उत्पाद बनाती है। इस कंपनी का सबसे बड़ा प्लांट Georgia, USA में है। एक रिपोर्ट के मानें तो यहां रोजाना 70 लाख जिप बनाई जाती है।