{"_id":"5a9fa34c4f1c1ba32a8bb0e7","slug":"know-about-the-benefits-of-indian-railways-travel-insurance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में 1 रुपए से भी कम में मिलता है 10 लाख रु. तक का फायदा, नहीं जानते होंगे यह बात","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ट्रेन में 1 रुपए से भी कम में मिलता है 10 लाख रु. तक का फायदा, नहीं जानते होंगे यह बात
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
demo
वो विज्ञापन तो आपने देखा ही होगा जिसमें कहते हैं 'इतने पैसे में इतनाइच मिलेगा'। लेकिन यहां मामला उल्टा है। दरअसल, यहां कम पैसे में भी इतना मिलता है कि आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, महज 1 रुपए के बदले 10 लाख का फायदा। यकीन न हो तो पढ़ें यह आर्टिकल...
demo
एक रिपोर्ट के मानें तो भारतीय रेलवे महज 92 पैसे में व्यक्ति को 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर देता है। इस बात की जानकारी कम ही लोगों को होगी।
ट्रेन में आप भी सफर करते हैं लेकिन क्या आपको इस बात का अंदाजा है, की ट्रेन में सफर के दौरान यात्री 1 रुपए से भी कम में अपना ट्रेवल इंश्योरेंस ले सकता है..? अगर नहीं तो जान लें कि आखिर यह इंश्योरेंस मिलता कैसे है...

वैसे यह इंश्योरेंश हर यात्री को मिलता है लेकिन इसके लिए भी एक विकल्प दिया जाता है जिसमें वह यह इंशोरेंस कवर लेने और न लेने में अपनी सहमति दे सकता है। हालांकि यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इसके लिए टिकट फॉर्म में इसे मेंशन करता है या नहीं।
जी हां, यह यात्रा के दौरान ही किया जा सकता है। यदि कोई यात्री यह इंश्योरेंस लेता है, तो यात्रा के दौरान रेल दुर्घटना होने पर यात्री की मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के उत्तराधिकारी को 10 लाख रुपए तक इंश्योरेंस कवर इस स्कीम के तहत मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं...

अगर दुर्घटना में यात्री को शारीरिक अक्षमता आ जाती है तो नामिनी को 7.5 लाख रुपए तक का कवर दिया जाता है। दुर्घटना में यदि यात्री को थोड़ी-बहुत चोट आती है तो उन्हें 2 लाख रुपए तक का कवर दिया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह स्कीम सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक करने पर मान्य होती है। जब कोई यात्री IRCTC की वेबसाइट से यात्रा के लिए टिकट बुक करता है तो पेमेंट करने से पहले आपके सामने इंश्योरेंस लेने और न लेने का एक ऑप्शन सबसे पहले आता है, लेकिन ध्यान रहे यदि आप इंशोरेंस ले रहे हैं तो नॉमिनी का नाम और पूरी डिटेल सही-सही भरना जरूरी है। क्योंकि मिस इंफॉर्मेशन यानी गलत सूचना देनें पर नॉमिनी को कुछ नहीं मिलेगा।

ऐसे करें क्लेम
रेल यात्रा के दौरान यदि कोई हादसा हो जाता है तो यात्री के नॉमिनी को घटना के 4 माह के अंदर ही इंश्योरेंस कंपनी को घटना की जानकारी देना होगी। आपको क्लेम एनईएफटी के माध्यम से प्राप्त होगा। इस सुविधा का लाभ 5 साल या उससे छोटे बच्चो को नहीं मिलता है साथ ही फॉरेन सिटीजन के लिए भी यह सुविधा लागु नहीं है। यह स्किम कंफर्म, आरएसी के साथ वेटिंग लिस्ट वाले सभी पैसेंजर्स ले सकते है।