{"_id":"59fc31844f1c1bd7538bae59","slug":"judge-strange-sentence-to-a-man-write-144-compliments-about-his-ex-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जज ने सुनाई अजीबोगरीब सजा, बोला- 'अपनी Ex-गर्लफ्रेंड के लिए लिखो 144 कॉम्प्लीमेंट'","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
जज ने सुनाई अजीबोगरीब सजा, बोला- 'अपनी Ex-गर्लफ्रेंड के लिए लिखो 144 कॉम्प्लीमेंट'
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Fri, 03 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब अपराधियों को सजा दी जाती है तो न्यायाधीश कभी-कभी उन दंडों का सामना करना पसंद करते हैं जो सामान्य दंड या कारावास की सजा से इतर होते हैं। ऐसा ही कुछ इस मामले हुआ है। यहां एक न्यायाधीश ने बीते सप्ताह एक मामले की सुनवाई करते हुए एक व्यक्ति को सजा के बतौर 'उसकी Ex-गर्लफ्रेंड के लिए 144 कॉम्प्लीमेंट लिखने को कहा।
ऐसा ही इस मामले में हुआ है। यह मामला अमेरिका के हवाई का है। पिछले सप्ताह एक प्रतिवादी को सुरक्षा आदेश का उल्लंघन करने पर न्यायाधीश ने यह सजा सुनाते हुए उसे अपनी पूर्व प्रेमिका के बारे में 140 से अधिक "अच्छी" बातें लिखने को कहा।
लेकिन ये उस व्यक्ति के लिए इतना मुश्किल हो जाएगा ये नहीं मालूम था। दरअसल, जज ने इस सजा के साथ कुछ शर्तें भी लागू कर दी थी, जिसने प्रतिवादी की मुश्किलें बढ़ा दी। जज ने कहा इसमें तुम हर चीज के बारे में लिख सकते हो लेकिन एक बार लिखे गए शब्द को दोबारा नहीं दोहराना है।

जज रोंडा लू ने हवाई के कौलुई में रहने वाले डेरेन यंग (30) को यह सजा तब सुनाई जब फरवरी में कोर्ट के एक फैसले का उल्लंघन किया था। कोर्ट ने उसे आदेश दिया था कि वह अपनी पूर्व प्रेमिका से संपर्क करना बंद करे।
लेकिन दो महीने बाद ही उसने कोर्ट के इस आदेश का उल्लंघन करते हुए 144 बार अपनी पूर्व प्रेमिका को फोन कर परेशान किया और उसे आने को मजबूर किया। इस मामले में डेरेन को गिरफ्तारी हो गई और उसे 157 दिन जेल में रखा गया।

लेकिन इस पर भी यंग ने अपनी Ex-गर्लफ्रेंड की परेशान करना बंद नहीं किया। अब जज ने उसे दंड में 2,400 डॉलर अर्थदंड और लेखन असाइनमेंट दिया है। लू ने अदालत में यंग को बताया, कि "यह बेहद बचकाना हरकत है। कोई बड़ा आदमी ऐसा कैसे कर सकता है।'
इसके बाद जज कहते हैं मुझे आशा है कि आपके पास अब और फोन नहीं होगा और होगा तो आशा है कि आपके पास आपकी गर्लफ्रेंड का नंबर नहीं होगा।' ऐसे ही अजीबोगरीब फैसलों में टेक्सास जज माइक पीटर्स का एक फैसला भी शामिल हैं। एक बार उन्होंने एक आदमी को एक गधे को सड़कों पर घुमाने का आदेश दिया था।