फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में काम करते हैं तो ये खबर पढ़कर यकीनन सिगरेट पीना छोड़ देंगे

Fri, 03 Nov 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Fri, 03 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
this company gives extra six days holiday to non smokers instead of cigarette breaks
smokers
जापान की एक कंपनी ने ऑफिस में सिगरेट पीने के लिए बार-बार बाहर जाने वालों को ध्यान में रखकर एक तोड़ू आइडिया निकाला है। दरअसल, इस कंपनी में 'सुट्टा ब्रेक' मिलता था, जिसके चलते कंपनी का काम प्रभावित हो रहा था। साथ ही इस सुट्टा ब्रेक से उन ऑफिस कलीग्‍स को सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत हो रही थी जो सिगरेट नहीं पीते थे।


तकलीफ होना लाजिमी भी है क्‍योंकि जो लोग सिगरेट पीते हैं उन्‍हें तो काम से ब्रेक मिल जाता है लेकिन जो नहीं पीते हैं वो सारा टाइम ऑफिस में बैठ कर काम करते रहते हैं। यही नहीं कई बार तो उन कलीग्‍स के हिस्‍से का काम भी निपटाना पड़ता है जो बार-बार सिगरेट पीने के लिए बाहर जाते रहते हैं। 


 
this company gives extra six days holiday to non smokers instead of cigarette breaks
demo
ये रूल जापान की राजधानी टोक्‍यो की एक मार्केटिंग फर्म पियाला इंक ने बदला है। इस कंपनी ने अपने अनोखे फैसले में सिगरेट ना पीने वाले अपने कर्मचारियों को साल में छह दिन ज्‍यादा पेड लीव देने का ऐलान किया है। 
this company gives extra six days holiday to non smokers instead of cigarette breaks
demo
दरअसल, जिस कंपनी की बात हो रही है वह 29वें माले पर स्थित है। ऐसे में सिगरेट का एक ब्रेक कम से कम 15 मिनट का होता है क्‍योंकि बेसमेंट में जाकर सिगरेट पीने और फिर वापस ऊपर आने में काफी समय लगता है। यानी कि एक दिन में अगर किसी कर्मचारी ने चार ब्रेक लिए तो दिन भर उसने एक घंटे काम ही नहीं किया। इस‍ हिसाब से यह साल के 15 दिन हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
this company gives extra six days holiday to non smokers instead of cigarette breaks
demo
कंपनी के सीईओ के मुताबिक नई पॉलिसी के लागू होने के बाद से अब तक चार लोग सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं। बहरहाल, हम तो कंपनी के फैसले का स्‍वागत करते हैं और यह उम्‍मीद करेंगे कि भारतीय कंपनियां भी इस पॉलिसी को अपने यहां लागू करने में देरी नहीं करेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed