फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां हो रही ईशा अंबानी की सगाई की पार्टी, महंगा इतना कि जलसा करना हर करोड़पति के बस की बात नहीं...

Sat, 22 Sep 2018 02:40 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani Engagement Lake Como From Villa Balbiano To Villa Olmo Everything About Celebration
isha ambani marriage

बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां अगले तीन दिन तक मुंबई से नदारद रहेंगी। अनिल कपूर से लेकर शाहरुख खान तक और प्रियंका चोपड़ा से लेकर जाह्नवी कपूर तक इटली के खूबसूरत लेक कोमो की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। वजह है, देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई की खुशी में रखी गई पार्टी।

Isha Ambani Engagement Lake Como From Villa Balbiano To Villa Olmo Everything About Celebration
Lake Como

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई का जलसा जारी है। पूरे तीन तक चलने वाले इस जश्न को पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। झील के किनारे मौजूद महंगे होटल और विला में मेहमानों के ठहरने का बंदोबस्त किया गया है। 

Isha Ambani Engagement Lake Como From Villa Balbiano To Villa Olmo Everything About Celebration
Villa Balbiano

Villa Balbiano में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने आलीशान डिनर और कॉकटेल पार्टी का बंदोबस्त किया। 16वीं शताब्दी में बने इस विला में 6 कमरे हैं जिनमें 12 लोग ठहर सकते हैं। इस आलीशान एस्टेट में एक शानदार बगीचा और दो स्विमिंग पूल हैं जहां से पहाड़ों और झील का विहंगम नजारा देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani Engagement Lake Como From Villa Balbiano To Villa Olmo Everything About Celebration
Lake Como

इस विला में ठहरने की कीमत 1.12 करोड़ से शुरू होती है। यानी अगर यहां जलसा करना है, मेहमानों को ठहराना है तो यह छोटे-मोटे करोड़पतियों के बस की बात नहीं। इस विला में बोट हाउस, स्पा, जिम, वाइन सेलार की भी सुविधा दी जाती है। 


 
विज्ञापन
Isha Ambani Engagement Lake Como From Villa Balbiano To Villa Olmo Everything About Celebration
Villa Olmo

विला बैलबियानो के बाद मेहमानों की खातिरदारी Villa Olmo में की जाएगी। 1780 के दशक में बने इस विला में रोम के आखिरी राजा फ्रांसिस द्वितीय और ऑस्ट्रिया के बादशाह फरडिनैंड-I और ज्यूसेपी गैरीबाल्डी वक्त गुजार चुके हैं। शनिवार को इस विला में अंबानी परिवार ने डिनर पार्टी रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed