फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी युवक पर आया आईआईटीयन लड़के का दिल...और रचा ली शादी, फेसबुक पर ऐसे किया ऐलान

Mon, 25 Jun 2018 03:21 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Indias first gay marriage IITian and his partner from Vietnam
indias first gay marriage
यूं तो भारत में आए दिन किसी न किसी अनोखे या अजीबोगरीब विवाह की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन जिस शादी के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं वह देश की अब तक की सबसे अलग शादी है। दरअसल, आज से पहले ऐसी शादी यहां हुई ही नहीं है। आपने लड़के को लड़की से, युवती को युवती से, युवती को बच्चे से, यहां तक कि इंसान को जानवरों से शादी करते हुए देखा होगा लेकिन यह शादी इनसे बिलकुल अलग है। शायद इसी वजह से ये शादी देश में चर्चा का विषय बन गई है। इसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे.... 
Indias first gay marriage IITian and his partner from Vietnam
gay marriage
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे ये शादी महाराष्ट्र में हुई है। यहां एक गे कपल ने शादी की है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मूल रूप से यवतमाल के रहने वाले ऋषि सेठवाने ने यहां वियतनाम के एक लड़के से शादी की है। दिलचस्प बात ये है कि पेशे से इंजीनियर ऋषि अमेरिका के कैलिफोर्निया में काम करते हैं। पिछले साल अक्टूबर में एक ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट के जरिए उनकी मुलाकात वियतनाम के 'विन्ह' से हुई। 
Indias first gay marriage IITian and his partner from Vietnam
gay marriage
मालूम हो सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि समलैंगिकों के संबंध अपराध के दायरे से बाहर किए जाए या नहीं, इसको लेकर कोर्ट फिर से विचार करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया था और धारा 377 के तहत, गे सेक्स को अपराध करार दिया था। इसलिए फिलहाल भारत में गे सेक्स अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indias first gay marriage IITian and his partner from Vietnam
gay marriage
yourstory.com की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि ने गे शादी के लिए अपने पिता को राजी कर लिया लेकिन मां तैयार नहीं हुई। इस वजह से उनकी मां इस शादी से दूर रही। नागपुर के 150 किलोमीटर दूर यवतमाल में रस्मो रिवाज के साथ ये शादी हुई है। ऋषि ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर की है।
 
विज्ञापन
Indias first gay marriage IITian and his partner from Vietnam
gay marriage
ऋषि की उम्र 40 साल
बता दें ऋषि की उम्र 40 साल है। उन्होंने आईआईटी पोवई से 1997 में पढ़ाई की है और उनके पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी है। ऋषि ने जब पहली बार अपने पेरेंट्स को शादी की बात बताई तो, उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन दिसंबर के आखिरी हफ्ते में वे भारत आए और पिता को राजी कर लिया। इसके बाद शादी के लिए एक होटल बुक किया गया और दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी में 70-80 लोग शामिल हुए। 30 दिसंबर को हुई शादी में करीब 10 गे कपल भी शामिल हुए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed