फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स का घर निकला 'नागलोक', एक के बाद एक निकले 109 सांप, हर कोई गया कांप

Mon, 25 Jun 2018 01:01 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
More than hundred baby cobras found in Farmer house at odisha
SNAKE
सांप एक ऐसा जीव है जिसे अगर कोई ख्वाब में देख ले तो उसकी हालत खराब हो जाती है। लेकिन जब बात हो पूरा नागलोक की देखने की तो सोचिए क्या हालत होगी..?  सोच कर ही रूह कांपने लगती है। आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह सचमुच किसी 'नागलोक' से कम नहीं। जी हां, इस नागलोक में देखे गए तकरीबन 109 कोबरा सांप। चलिए बताते हैं कहां मिला है ये नागलोक... 



 
More than hundred baby cobras found in Farmer house at odisha
snake
ये घटना ओडिशा के भद्रक जिले की है। यहां एक किसान का घर नागलोक बन गया। पाइकसाही गांव निवासी किसान विजय भुइंया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका अपना घर नागलोक बन जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ और फिर...

 
More than hundred baby cobras found in Farmer house at odisha
snake
एक दिन उसके नए बने मकान में एक कोबरा सांप रेंगकर ड्रॉइंग रूम आ घुसा। वह सांप वहां मौजूद विजय भुइंया की बेटी के पैर पर चढ़ गया। अचानक उसकी बेटी चिल्लाकर वहां से भागी। गनीमत रही कि सांप ने उसे डसा नहीं। लेकिन इस घटना के बाद उसके यहां एक के बाद एक सांप निकलने लगे। इस कारण विजय का पूरा परिवार परेशान हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
More than hundred baby cobras found in Farmer house at odisha
snake
डरे हुए परिवार ने स्नैक हेल्पलाइन को इसकी सूचना देकर मदद मांगी। बीते शुक्रवार से अब तक उसके कच्चे घर से नाग के 106 सपोले, तीन नाग-नागिन और 20 अंडों को स्नैक हेल्पलाइन के कार्यकर्ताओं ने बरामद किया है।
विज्ञापन
More than hundred baby cobras found in Farmer house at odisha
snake
भुइंया परिवार और आसपास के लोग काफी दहशत में है। लोगों की मानें तो शुक्रवार से भुइंया परिवार और उसके पड़ोसियों की नींद उड़ गई है। इन्हें अब कहीं रस्सी भी दिखती है तो सांप का भ्रम होने लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed