फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय महिला की अंग्रेजी जरूरत से ज्यादा थी अच्छी, वीजा हो गया रिजेक्ट

Thu, 20 Sep 2018 03:22 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Indian Women Denied UK Visa Because Her English Was Too Good
Alexandria Rintoul
कौन कहता है कि 'पढ़ोगे लिखोगो तो बनोगे नवाब'? यहां तो एक भारतीय महिला के लिए ज्यादा पढ़ाई-लिखाई ही मुसीबत बन गई। उसका वीजा सिर्फ इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उसकी अंग्रेजी जरूरत से ज्यादा अच्छी थी।





 
Indian Women Denied UK Visa Because Her English Was Too Good
Alexandria Rintoul

'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार 22 वर्षीय एलेक्जेंड्रिया रिंटूल ने यूनाइटेड किंगडम की वीजा के लिए आवेदन दिया था। वह गर्भवती थी और स्कॉटलैंड में अपने पति के पास जाना चाहती थी। हालांकि, उन्हें अनुमान था कि गर्भावस्था की वजह से वीजा रद्द हो सकता है। मगर यूके इमिग्रेशन विभाग ने जब यह दलील देते हुए वीजा रद्द किया क्योंकि उसकी अंग्रेजी हद से ज्यादा अच्छी है, तो उसे यकीन ना हुआ।

Indian Women Denied UK Visa Because Her English Was Too Good
Alexandria Rintoul

एलेक्जेंड्रिया रिंटूल ने इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट (आईईएलटीएस) पास की थी। वीजा पाने के नियमों के अनुसार आवेदनकर्ता के लिए आईईएलटीएस पास करना अनिवार्य है। मगर महिला को बताया गया कि उसने जो परीक्षा पास की वह ऊंचे स्तर की थी। लिहाजा, उसे दोबारा वीजा के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई जिस पर कम से कम 1.70 लाख रुपये खर्च करना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Women Denied UK Visa Because Her English Was Too Good
c - फोटो : demo pic

एलेक्जेंड्रिया ने फेसबुक पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'वीजा के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का धंधा चल रहा है। मैंने जो परीक्षा पास की थी और जो दस्तावेज दिए थे, उनके आधार पर वीजा दे सकते थे। मगर जिन पैसों की जरूरत बच्चे और परिवार के लिए थी, अब उन्हें वीजा पाने के लिए खर्च करना पड़ रहा है। यह सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं ऐसे देश, जहां मुख्य तौर पर अंग्रेजी नहीं बोली जाती, वहां की नागरिक होकर अच्छी अंग्रेजी कैसे बोल सकती हूं!'

विज्ञापन
Indian Women Denied UK Visa Because Her English Was Too Good
visa
एलेक्जेंड्रिया मेघालय की रहने वाली हैं और उनके पति बॉबी रिंटूल स्कॉटलैंड के। दोनों की मुलाकात भारत में हुई। दोनों ने शादी के बाद दुबई में कुछ वक्त साथ बिताया जिसके बाद बॉबी स्कॉटलैंड वापस चले गए। अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं एलेक्जेंड्रिया अपने पति के पास जाना चाहती थीं, मगर नियमों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed