हैदराबाद में रहने वाले राम राज का परिवार बाकि सभी परिवारों से काफी अलग है। क्योंकि उनके परिवार के ज्यादातर लोग बौनें हैं और उनका परिवार हैदराबाद का सबसे बड़ा बौने लोगों का परिवार है।
उनके परिवार में 21 लोग हैं जिनमें से 18 लोग बौने कद के हैं। वह 7 बहनें और 4 भाई थे लेकिन इस बीमारी के चलते कई चल बसे। अब उनके परिवार में 10 लोग हैं जिनमें से 9 बौने हैं।
बौने होने की वजह से इन्हें कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। छोटे पैरों के कारण पैदल चलना इनके लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होता।
अपने हालातों से लड़ रहे राम के परिवार को लोगों के तानों का सामना भी करना पड़ता है। राम कहते हैं, "जब हम बाहर जाते हैं तो हमसे अजीब सवाल पूछे जाते हैं। लोग पूछते हैं कि तुम इतने छोटे क्यों और कहां से हो। हर कोई हमें परेशान करता है।"
राम राज और उनके परिवार की ऐसी हालत की जिम्मेदार Achondroplasia नाम की बीमारी है। यह जेनेटिक कंडीशन सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित करती है।