फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर कर रहे थे ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन, मरीज सुनाती रही चुटकुले, गाती रही गाना

Mon, 27 Aug 2018 11:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Patient Sings Songs And Jokes During Her Brain Tumour Surgery in Glasgow hospital
Bizarre Surgery

आमतौर पर जब भी कोई बड़ा और गंभीर ऑपरेशन होता है, डॉक्टर मरीज को बेहोश कर देते हैं ताकि वह डरे नहीं। एक लड़की के दिमाग में ट्यूमर फैल चुका था। इस वजह से उसकी जान को खतरा था। ऑपरेशन में तीन-चार घंटे लगने थे। मगर लड़की चाहती थी कि जितने भी देर ऑपरेशन चले, वह अपने होश में रहे।

Patient Sings Songs And Jokes During Her Brain Tumour Surgery in Glasgow hospital
Sarah May Philo

ताज्जुब की बात है कि एक तरफ इतना बड़ा और गंभीर ऑपरेशन हो रहा था, दूसरी तरफ इस मरीज को मजाक सूझ रहा था। वह कभी चुटकुले सुनाती, कभी गाना भी गाती। यही नहीं, डॉक्टर भी लड़की के चुटकुले सुनकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे थे।


 
Patient Sings Songs And Jokes During Her Brain Tumour Surgery in Glasgow hospital
Sarah May Philo

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में रहने वाली सारा मे ने बताया कि जब ऑपरेशन शुरू हुआ तक शुरुआती एक घंटे तक पूरा माहौल गंभीर था। सभी शांत थे। तभी एक डॉक्टर ने कहा 'Oops'। यह सुनकर मेरे मुंह से भी निकला, 'आप मेरा दिमाग खोलकर इस तरह  Oops नहीं कह सकते।' इतना सुनना था कि डॉक्टरों की हंसी छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Patient Sings Songs And Jokes During Her Brain Tumour Surgery in Glasgow hospital
Sarah May Philo

जब ऑपरेशन थियेटर का माहौल हल्का हुआ तब स्पीच थेरेपिस्ट ने सारा से गाना गाने कहा। सारा ने भी फौरन वहां मौजूद डॉक्टर और अन्य स्टाफ पर गाना बना डाला और गाया भी। ऑपरेशन के दौरान ऐसे करने से सारा को फायदा भी हुआ। 

विज्ञापन
Patient Sings Songs And Jokes During Her Brain Tumour Surgery in Glasgow hospital
Sarah May Philo
जितनी देर सर्जरी चली, सारा होश में थी। यही वजह है कि अब उसकी रिकवरी भी तेजी से हो रही है। हालांकि, उसके दिमाग में 15 फीसदी ट्यूमर अभी भी है। मगर सारा का कहना है कि वह पहले से हल्का और आराम महसूस कर रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed