{"_id":"5b77c71342c79246716630c7","slug":"in-the-age-of-six-only-the-boy-looks-like-wrinkled-pensioner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल की उम्र मे ही लड़के को हुई ऐसी दुर्लभ बीमारी, पहचान पाना तक हो गया मुश्किल","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
6 साल की उम्र मे ही लड़के को हुई ऐसी दुर्लभ बीमारी, पहचान पाना तक हो गया मुश्किल
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
baby
ऐसे अजीबोगरीब बीमारियों के केस दुनिया की नजर में कम ही सामने आते हैं लेकिन जब लोग इन्हें अपनी आंखों के सामने देखते हैं तो उन्हें भी इन पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक विचित्र मेडिकल केस सामने आया है जिसे समझ पाना न केवल दुनियावालों के लिए मुश्किल हो रहा है बल्कि डॉक्टर भी इस पेशंट की हालत देखकर हैरान परेशान हैं।
six years old baby
दरअसल, यह एक छह साल के बच्चे से जुड़ा मामला है। ये छह साल का बच्चा अपनी उम्र से छह गुणा ज्यादा बड़ी उम्र का दिखता है। जी हां, इस बच्चे की तस्वीरें देखकर कोई नहीं बता पाएगा कि इसकी उम्र महज छह साल है। देखने वाले तो यही कहेंगे कि ये तो अपनी उम्र से भी छह गुणा बड़ी उम्र का लगता है।
six years old baby
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस छोटे बच्चे को एक अजीबोगरीब दुर्लभ बीमारी हुई है जिसकी वजह से उसकी स्किन अभी से झुर्रीदार दिखने लगी है, मानों जैसे किसी साठ साल के बूढ़े आदमी की त्वचा हो। बच्चों की स्किन बेहद मुलायम होती है जबकि यहां ठीक उसके उल्टा है। डॉक्टर इसे एक अनुवांशिक बीमारी के तौर पर देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
six years old baby
उत्तर-पूर्वी कजाखस्तान के अस्थाना शहर में लिटिल यर्नार अलीबेकोव नामक ये बच्चा पैदा होने के एक महीने तक बिलकुल ठीक था लेकिन एक महीने बाद उसे एहलर्स-डैनलोस नामक सिंड्रोम हुआ जिसने उसकी ये हालत बना दी। जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ने लगी उसकी स्किन और ज्यादा बूढ़ी नजर आने लगी।
विज्ञापन
six years old baby
डॉक्टर्स का कहना है कि दुनिया में ऐसे कम ही मामले देखने को मिलते हैं। यर्नार अलीबेकोव से पहले बेंजामिन बटन नामक शख्स को यह बीमारी हुई थी। यर्नार महज छह साल की उम्र में ही एक बूढ़े आदमी की तरह दिखने लगा है। जबकि यर्नार ने अभी तक ठीक से चलना तक नहीं सीखा है।