फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइकिल चुराने के बाद रॉबिनहुड स्टाइल में बांट देता था ये चोर, जब सच आया सामने तो...

Sat, 18 Aug 2018 11:28 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Stealing bicycle and distribute to village child in Robinhood style
thief
रॉबिनहुड की कहानियां तो आपने खूब सुनी होगी। जी हां, वही रोबिनहुड जो गरीबों का मसीहा बनकर उनकी भलाई किया करता था। खैर ये पात्र तो किताबों- किस्सों कहानियों में ही आपके सामने आया होगा लेकिन आज जिस शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो रिअल लाइफ का रॉबिनहुड है। पुलिस की नजर में ये अपराधी जरूर है लेकिन ये सच है कि उसके गांव के बच्चे एक समय के लिए उसे अपना रॉबिनहुड समझने लगे थे। 
Stealing bicycle and distribute to village child in Robinhood style
thief
वो गांव के बच्चों की भलाई के लिए चोरी किया करता था। वह चोरी की साइकिलों को वह गांव के बच्चों को लाकर दे देता था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो रॉबिनहुड की कहानियों की तर्ज पर गरीबो की भलाई किया करता था।
Stealing bicycle and distribute to village child in Robinhood style
cycle
यह रॉबिनहुड भिलाई इलाके से साइकिल चुराने के बाद उसे गांव के बच्चों में मुफ्त में बांट दिया करता था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर 56 साइकिल बरामद की है। भिलाई के अकलोड़ी थाना पुरानी भिलाई में आरोपी सुंदरलाल निषाद के पास हर दिन नई साइकिलें आ जाया करती थी इसे देखकर हर कोई अचरज किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stealing bicycle and distribute to village child in Robinhood style
cycle
इन साइकिल को वह स्कूल-ट्यूशन जाने वाले बच्चों को चुराकर दे दिया करता था। गांव वालों ने आए दिन जब सुंदरलाल के पास नई साइकिलें देखी, तो उसपर शक हुआ। शक तब और बढ़ गया, जब वो कई बच्चों को साइकिलें मुफ्ट में बांटने लगा।
 
 
विज्ञापन
Stealing bicycle and distribute to village child in Robinhood style
handcuff
इसके बाद गांववालों ने ही पुलिस को इस बात सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर सुंदरलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो चोरी का पूरा राज खुला गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के केस में दो बार गिरफ्तार हो चुका हैं, उसके पास से 30 रेसर साइकिलें बरामद की गई है। इसके अलावा बाकी की साइकिल भी बरामद की गई है वहीं कई गांववालों ने हकीकत सामने आने पर खुद ही पुलिस को साइकिले सौंप दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed