इन दिनों हर तरफ भोले बाबा के जयकारों की गूंज है। कोई उनके दर्शन के लिए केदारनाथ जा रहा है तो कोई अमरनाथ। वहीं कुछ सावन का इंतजार कर रहे हैं कि फिर कांवड़ लेने जाया जाए। ऐसे में शिव भक्तों के लिए एक और अच्छी खबर है। अमरनाथ और केदारनाथ के बारे में आपने बहुत सुना और पढ़ा होगा। आपमें से बहुत सारे लोग यहां गए भी होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के सियालकोट में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है।
2 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Google Maps
आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में इस हिंदू मंदिर को एक बार फिर खोल दिया गया है। यह मंदिर विभाजन के समय से बंद था। पाकिस्तान इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की पहल पर 72 साल बाद इस मंदिर के कपाट खोले गए और 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाए गए।
3 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Twitter
खबरों की माने तो, इस मंदिर के कपाट खोलने का आदेश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिया है। पूजा के दौरान हिंदू सुधार सभा के अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस मंदिर की तरह कुछ दिन पहले सियालकोट में एक 500 साल पुराने गुरुद्वारे को भी खोला गया है।
4 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Twitter
श्राइन के उप सचिव सैयद फराज अब्बास ने एक अखबार से बात करते हुए कहा- पिछले कई वर्षों से हिंदू समुदाय के लोग इस मंदिर के खोले जाने की मांग कर रहा था। इसके अलावा बहुत जल्द ही इस मंदिर के जीर्णोद्धार काम भी शुरू किया जाएगा। सबसे पहले जीर्णोद्धार में होने वाली खर्च राशि का बजट तैयार किया जाएगा।
5 of 5
sialkot pakistan
- फोटो : Twitter
हिंदू सुधार सभा के अध्यक्ष अमरनाथ रंधावा ने सरकार द्वारा मंदिर के कपाट खोले जाने के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा- हिंदू समुदाय को आसानी से मंदिर में आने-जाने दिया जाए, जिससे कि लोग रोजाना पूजा-अर्चना कर सकें।