फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के दिन पुलिसवाले के साथ कुछ ऐसा कर बैठे दूल्हा-दुल्हन, थाने में बीती 'सुहागरात'

Tue, 30 Jan 2018 10:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
in England bride groom spend their first night in police cell
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपनी शादी की पहली रात के लिए लोगों के अलग अलग सपने होते हैं। जरा सोचिए अगर किसी जोड़े को शादी की पहली रात पुलिस स्टेशन में गुजारनी पड़े तो उन दोनों पर क्या बीतेगी। इंग्लैंड के कंब्रिया में एक जोड़े के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को शादी की पहली रात ही पुलिस स्टेशन में अलग-अलग सेल में गुजारनी पड़ी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसा क्या हुआ जो दोनों को अपनी पहली रात स्टेशन में गुजारनी पड़ी...
in England bride groom spend their first night in police cell
marriage

दूल्हा-दुल्हन का कसूर सिर्फ इतना था कि दोनों के शादी का फंक्शन एक पब में था। उस दौरान जब उनसे पूछताछ की गई तो उस से खफा होकर उन्होंने पुलिसकर्मी पर थूक दिया था। जिस वजह से दोनों पर केस दर्ज किया गया और कोर्ट ने उन्हें दोषी पाए जाने पर जुर्माना लगाया है।
in England bride groom spend their first night in police cell
bride groom hands
पूरा मामला कुछ यूं है कि पिछले 22 दिसंबर को 44 वर्षीय नेल जॉन ड्रेपर और 39 साल की केरा एंड्रिया ड्रेपर की  शादी थी। शादी का समारोह एक पब में रखा गया था।  दूल्हा-दुल्हन पर आरोप है कि दोनों नशे में झूम रहे थे। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों के हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचे कर दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ की। जिससे पुलिस और उन लोगों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
in England bride groom spend their first night in police cell
marriage 11
दूल्हा-दुल्हन ने गुस्से में पुलिसवालों को पिग कहते हुए थूक दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दिया। इस माममले की कंब्रिया मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने चार्जशीट पेश की। पति-पत्नी को नशे में होकर हंगामा करने और ड्रग रखने के आरोप में कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए जुर्माना लगाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed