{"_id":"5b441ace4f1c1bc2248b574a","slug":"hot-debate-on-social-media-why-is-chrissy-teigen-breastfeeding-a-doll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉडल ने अपने बच्चे को स्तनपान कराते हुए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर खड़ा हो गया हंगामा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मॉडल ने अपने बच्चे को स्तनपान कराते हुए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर खड़ा हो गया हंगामा
शेरी राइडर/ बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
CHRISSY TEIGEN BREASTFEEDING
अमरीकी मॉडल और अभिनेत्री क्रिसी टीगन ने स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर में क्रिसी अपने बच्चे और बेटी लूना की गुड़िया को स्तनपान करा रही हैं।
Trending Videos
social reaction on CHRISSY TEIGEN BREASTFEEDING
दो बच्चों की मां क्रिसी ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "लूना चाहती थी कि मैं उसकी गुड़िया को दूध पिलाऊं तो मुझे लगता है कि मेरे अब जुड़वा बच्चे हैं।" एक दिन में ही उनकी इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर तीन लाख लोगों ने लाइक किया और ट्विटर पर 18 हजार बार इसे लाइक किया गया।
comment
हालांकि, हर किसी ने इसे सकारात्मक रूप से नहीं लिया। कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की। एक शख्स ने लिखा कि 'आपको अपने बच्चों के साथ की निजी लम्हों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर नहीं पोस्ट करनी चाहिए।' एक ट्वीट पर क्रिसी ने टिप्पणी की हालांकि उसे बाद में हटा लिया गया। उन्होंने लिखा कि लोगों को मेरे स्तनपान कराने से इसलिए समस्या है क्योंकि उन्हें दूसरे लोगों से 'समस्याएं' हैं, उन्होंने कहा कि बच्चे को स्तनपान कराना बड़ा मुद्दा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
BREASTFEEDING
एक ट्विटर यूजर Cat'o9Tails ने लिखा कि वो बच्चों के जन्म, पीरियड्स और स्तनपान के बारे में समझती हैं और यह प्राकृतिक है लेकिन वह यह करते हुए लोगों की तस्वीरें नहीं देखना चाहती हैं। इस पर मॉडल ने टिप्पणी की, "मुझे लोगों की आतिशबाजी, मेले की सेल्फी और स्विमिंग पूल की तस्वीर देखने में दिक्कत नहीं है तो लोगों को भी दूसरों का सम्मान करना चाहिए।"
विज्ञापन
BREASTFEEDING
क्रिसी ने गायक जॉन लेजेंड से शादि की है। उनकी फेसबुक पोस्ट पर भी कई लोगों ने टिप्पणियां की जिसमें से कोई उनकी सराहना कर रहा था तो कोई कह रहा था कि उन्हें खुद को ढंकना चाहिए। वहीं, स्तनपान को लेकर अभियान चलाने वालों ने इसकी प्रशंसा की है और उन्होंने #normalizebreastfeeding नाम से हैशटेग भी चलाया।