{"_id":"5b2903914f1c1bb16e8b89da","slug":"harley-davidson-bike-taken-for-test-drive-stolen-in-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OLX पर बेचना चाहता था 10 लाख की बाइक, एक युवक निकला चोरों का 'बाप', कर डाला पाप","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
OLX पर बेचना चाहता था 10 लाख की बाइक, एक युवक निकला चोरों का 'बाप', कर डाला पाप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
bike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कारोबारी ने OLX पर बाइक बेचने के लिए विज्ञापन डाला था लेकिन उसके साथ कुछ ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, ट्रायल के बहाने एक युवक कारोबारी की हार्ले डेविडसन बाइक लेकर फरार हो गया।
bike
जानकारी के मुताबिक आरोपी आगरा से बाइक खरीदने आया था और जांच के लिए सेक्टर-34 स्थित कैपिटल हार्ले डेविडसन बाइक शोरूम पर ले गया था। 7 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद आरोपी पीड़ित को 7 हजार रुपये टोकन राशि देकर बाइक ट्रायल के लिए ले गया था, लेकिन लौटा नहीं। पीड़ित ने इस संदर्भ में ऑनलाइन शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
hand shake
पुलिस के अनुसार, अंसल पालम विहार निवासी अजय सिंह ने बताया कि उसने 2010 में करीब 12.50 लाख रुपये में बाइक खरीदी थी। उसे बेचने के लिए उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय आगरा निवासी मार्बल कारोबारी राहुल नागर (30) के रूप में दिया और बाइक खरीदने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
olx
इस पर वह बाइक देखने के लिए 15 जून को गुरुग्राम पहुंचा। बाइक को चैक करवाने के लिए वह सेक्टर-34 स्थित कैपिटल हार्ले डेविडसन बाइक शोरूम में मैकेनिक के पास दिखाने ले गया। यहां बाइक चैक करवाने के बाद 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
Harley Davidson
आरोपी ने 7 हजार रुपये एडवांस टोकन राशि देते हुए पेमेंट कुछ ही दिनों में करने की बात कही। टोकन राशि देने के बाद बाइक ट्रायल के लिए लेकर निकला। करीब आधे घंटे तक जब वह नहीं लौटा तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को इसकी ऑनलाइन शिकायत दी। स्पेशल ऑफिसर (एसओ)-2 निरीक्षक सुदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।