इंडिया में बहुत कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाते हैं। अब तरह-तरह के
कारनामें इंडिया के अलावा और कहां देखने को मिल सकते हैं। ऐसा ही एक कारनामा कर दिया इस दूल्हे ने.. अपनी ही शादी में दूल्हे राजा कुछ ऐसा पहन के चले गए कि शादी में आए गेस्ट ये लिबास देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
पढ़ें- बंदरों जैसी मिलती है इस जीव की शक्ल, माथे के बीचों-बीच है सिर्फ एक आंख
सोशल मीडिया पर इन दिनों ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा फूलों के कपड़े पहन कर शादी करने जा रहा है। दूल्हें के साथ बाराती भी हैं। पर वो क्या कर सकते है जब दूल्हे राजा खुद ही जोकर बने घूम रहे हैं।
अब इन्हें देखकर तो ऐसा लगता है कि अरे भाई शादी के लिए जाते हुए किसी ने देख लिया तो गड़बड़ हो जाएगी, फिर क्या था इन्होंने अपने आपको फूलों से पूरा ही ढंक लिया।
खैर दूल्हे राजा की चाहत होगी कि उनकी दुल्हन उन्हें देखते ही उनपर फिदा हो जाए पर अच्छा दिखने की चाहत में उन्होंने खुद को ऐसे संवार लिया कि बस...लोग उन्हें देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएं।
अगली स्लाइड में आप भी देखें वीडियो
अब इन जनाब को देखकर को इनकी दुल्हनिया यही कहेगी न... 'बहारो फूल रहने दो मेरा महबूब गुलदस्ता बनकर आया है।'