{"_id":"5ae803084f1c1b84098b7911","slug":"groom-shot-dead-by-friend-at-wedding-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया, शादी में गया और दूल्हे को मार दिया, दंग रह गए बाराती","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया, शादी में गया और दूल्हे को मार दिया, दंग रह गए बाराती
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
groom shot dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है' गाने का शीर्षक इस खबर पर फिट बैठता है। दरअसल, हुआ यूं कि रविवार शाम को ब्याह के मंडप में सजे बैठे एक दूल्हे को उसी के दोस्त की बंदूक से निकली गोली लग गई। गोली एक नहीं तीन-तीन चली लेकिन इनमें से एक दूल्हे के सीने में जा धंसी। खुशी के माहौल में अचानक अफरातफरी मच गई। दूल्हे को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
groom shot dead
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का यह मामला कल से सुर्खियों में छाया हुआ है। जिसे भी इस घटना की खबर हुई। हैरान रह गया। जानकारी के मुताबिक थाना नीमगांव की ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा रामपुर में रविवार शाम की यह घटना है। यहां हर्ष फायरिंग के दौरान रिवाल्वर से चलाई गई गोली दूल्हे के सीने में जा धंसी। रिवाल्वर दूल्हे के दोस्त के हाथ में थी।
groom
बता दें पुलिस ने इस मामले में सोमवार सुबह दूल्हे के दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव हाजीपुर निवासी राधेश्याम का पुत्र सुनील वर्मा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) थे। रविवार की शाम सुनील कुमार वर्मा की बारात थाना नीमगांव के गांव रामपुर निवासी रविंद्र कुमार वर्मा के घर आई थी। लोग खुशी में नाचते-झूमते दुल्हन रूबी वर्मा के दरवाजे पर पहुंचे। द्वार पूजा के लिए कन्या पक्ष के लोगों ने सुनील को उतारकर पूजन के लिए दरवाजे पर बैठाया। कन्या के पिता रविंद्र जब द्वारचार की रस्म पूरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
after fire
तभी कुछ ही दूरी पर खड़े रामचंद्र ने हर्ष फायरिंग के लिए रिवाल्वर निकाला। इसी दौरान अचानक एक-एक कर तीन गोलियां चली उन्हीं में से एक गोली दूल्हे के सीने में लग गई। गोली लगते ही भगदड़ मच गई। उधर हादसे के बाद लोगों के पकड़ने की कोशिश के बाद भी रामचंद्र भाग निकला। हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौत की सूचना पर सीओ मितौली प्रदीप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
barat
सोमवार की सुबह सीओ मितौली ने गांव पहुंचकर लड़की के पिता से घटना के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर एसबी सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की तहरीर पर सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर के गांव उदयपुर कोर्रेया निवासी रामचंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं लखीमपुर शहर के एक मैरिज हाल में भी रविवार की रात करीब 12:30 बजे हर्ष फायरिंग के दौरान ईदगाह निवासी सोनी अवस्थी घायल हो गईं। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।