फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 रुपए के लिए टूट गई शादी, चंद मिनट पहले ही साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें

Thu, 03 May 2018 07:59 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
Groom family breaks marriage after clash over hundred rupees dakshina in Meerut
bride
शादी हुए चंद मिनट भी नहीं हुए थे कि 100 रुपए की लेनदेन को लेकर शादी टूट गई। जी हां, यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके में सामने आया है। विवाद शादी का बंधन बंधने के बाद शुरू हुआ। विवाद दक्षिणा के 100 रुपये को लेकर शुरू हुआ, जिसने ऐसा तूल पकड़ा कि दुल्हन ने साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद जो हुआ...
Groom family breaks marriage after clash over hundred rupees dakshina in Meerut
bride
बहुत कहासुनी होने के बाद मामला थाने जा पहुंचा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। मामला मेरठ के टीपी नगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को यह शादी हुई थी। दिल्ली से बारात आई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल ही रहा था। देर रात दोनों पक्षों के परिजन और कुछ रिश्तेदार फेरों पर रुक गए थे। पुलिस के अनुसार दूल्हा पक्ष फेरों के लिए अपने पंडित को नहीं लाए थे। जिस पर तय हुआ था कि दुल्हन पक्ष के पंडित ही लड़के पक्ष की ओर से फेरों की रस्म करा देंगे। दूल्हा पक्ष बाद में उन्हें दक्षिणा दे देगा। फेरों की रस्म भी पूरी हो गई। बकौल पुलिस दूल्हे पक्ष से पंडित जी को दक्षिणा में केवल 100 रुपये ही दिए। 

 
Groom family breaks marriage after clash over hundred rupees dakshina in Meerut
mehndi
आरोप है कि कम दक्षिणा देने को लेकर दुल्हन के पिता ने खूब बेइज्जती की। इसके बाद दूल्हे के पिता ने पंडित को 2100 रुपये दे दिए। लेकिन दुल्हन के पिता पर अपमानित करने का आरोप लगाकर दूल्हे का पिता अपने परिवार के पास जाकर रोने लगा। पुलिस के अनुसार रिश्तेदारों ने बताया कि शादी की शॉपिंग के दौरान ही दोनों पक्षों में खटास शुरू हो गई थी। दोनों पक्षों ने दिल्ली में दुल्हन का लहंगा खरीदा था। लेकिन कहने के बावजूद भी दूल्हे को शेरवानी नहीं दिलायी थी। इस पर नाराज दूल्हा फोन पर बात करने पर दुल्हन को ताने मारता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom family breaks marriage after clash over hundred rupees dakshina in Meerut
groom and bride
दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह 10 बजे तक मामला सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। हंगामे की सूचना टीपी नगर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के उलझने पर पुलिस उन्हें थाने ले गई। जहां दुल्हन पक्ष ने दहेज में गाड़ी मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। शाम तक पार्षद कुलदीप सैनी सहित कई गणमान्य लोगों ने मामला सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। रिश्तेदारों ने ये बात दूल्हे को बताई तो वो आपा खो बैठा। उसने मंडप में पास बैठी दुल्हन को खरी खोटी सुना दी। आरोप है कि दूल्हे ने भरे मंडप में दुल्हन को रिश्तेदारों के सामने हाथापाई कर अपमानित किया।
विज्ञापन
Groom family breaks marriage after clash over hundred rupees dakshina in Meerut
Dowry
इसके बाद ऐसा बखेड़ा हुआ कि बात पूरी तरह बिगड़ गई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने भी बेटी को विदा करने से इंकार कर दिया। इस पर मंडप में हंगामा खड़ा हो गया। आखिर में दोनों पक्षों ने समझौता कर संबंध खत्म करने का फैसला लिया। दुल्हन पक्ष ने दहेज की तहरीर वापस ले ली। दोनों पक्षों ने बताया कि उनमें समझौता हो गया है। दोनों पक्ष शादी में एक-दूसरे को दिया गया सामान लौटा देंगे। दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को खर्च हुए एक लाख भी देगा। इसके बाद उनके बीच कोई संबंध नहीं रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed