फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन खरीद कर लाया पर पैसे चुका न पाया फिर ऐसा कदम उठाया, जिंदा न बचा वो

Sat, 24 Mar 2018 09:36 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Girls bidding Racket busted in baghpat at uttar pradesh
bride

यूपी के बागपत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। जानकारी है कि यहां लंबे समय से लड़कियों की खरीदफरोख्त का धंधा चल रहा है। इसका पर्दाफाश तब हुआ जब एक दुल्हन के खरीददार ने यहां फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

Girls bidding Racket busted in baghpat at uttar pradesh
groom and bride

जानकारी के मुताबिक बागपत के सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर अमरोहा जनपद के इमरतपुर गांव निवासी मुकेश ने 16 मार्च को 22 हजार रुपये में मल्लिका नामक युवती को खरीद कर शादी की। बदले में उसने लड़की बेचने वाले दो युवकों को 15 हजार रुपए दिए, 7 हजार रुपए बकाया छोड़ कुछ दिन में चुकता करने को कहा। इसके बाद जब खरीददारों को रुपए न मिले तो वे मंगलवार की शाम दोनों युवक उसकी पत्नी को लेकर चले गए, पत्नी  के जाने से आहत होकर मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार को भट्ठे के पास फांसी पर लटका मिला। 

Girls bidding Racket busted in baghpat at uttar pradesh
groom and bride

इस मामले में परिजनों ने सोनू निवासी गुराना और मोनू हरियाणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया। बाद में साफ हुआ यह काफी समय से असम से लड़कियों को लाकर बागपत में बेचने का धंधा चला रहे थे। इन्होंने मुकेश को मल्लिका नामक  महिला 22 हजार में बेची थी। मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि आरोपी सोनू और मोनू असम से लड़कियां लाकर बागपत जनपद में बेचते हैं। पुलिस इस मामले की गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। फिलहाल मामले में ईंट भट्ठों पर रहने वाले मजदूरों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girls bidding Racket busted in baghpat at uttar pradesh
mukesh
ये है पूरा मामला
गांव सरूरपुर के ईंट भट्ठे पर 16 मार्च को चार युवतियों की बोलियां लगाई गई। मृतक मुकेश ने असम की मल्लिका को 22 हजार रुपये में खरीद कर शादी की। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक सोनू और मोनू काफी समय से लड़कियों को बेचने का धंधा कर रहे हैं। सोनू की ससुराल असम में है। वह वहां से लड़कियों को बहला-फुसला कर यहां लाता है और फिर उनकी बोलियां लगाकर बेच देते हैं। आठ दिन पहले भी वह असम की चार लड़कियों को लेकर आया। इनकी बोलियां लगाई गई। मल्लिका को उसने मुकेश को बेचा और अन्य तीन युवतियों को वह लेकर दूसरे भट्ठे पर चला गया। 
विज्ञापन
Girls bidding Racket busted in baghpat at uttar pradesh
Brick kiln
सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि भट्ठे पर युवतियों की बोलियां लगाई गई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जनपद में अन्य भट्ठों पर असम की युवतियों को तलाशा जा रहा है। आरोपी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल असम में है। मल्लिका के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई। इसलिए वह उसे यहां लेकर आया और उसकी शादी मुकेश से कराई। उन्होंने मल्लिका को नहीं बेचा। मृतक मुकेश शराब पीने का आदी है, इसलिए मल्लिका उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। हम उसे समझाने के लिए अपने साथ लेकर गए। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक मुकेश ने असम निवासी मल्लिका से शादी की। मल्लिका छह माह की गर्भवती है। उसके पति की मौत होने के बाद सोनू उसे असम से लेकर आया और उसकी शादी मुकेश से कराई। युवती की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक युवती का पता नहीं चला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed