फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद पर 26 लाख खर्च कर महिला बनने चली थी बार्बी डॉल, हुआ ऐसा हाल सोच भी नहीं सकते

Thu, 26 Apr 2018 08:23 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Girl wants to look like barbie doll spend forty thousand dollars
Katie Rose

अमेरिका की रहने वाली 34 साल की केटी रोज की चाहत बार्बी डॉल जैसा दिखने की थी। 'ह्यूमन बार्बी' बनने की किसी इंसान की यह चाहत आपको तो जरूर अजीब लगेगी लेकिन आपको शायद यह नहीं मालूम कि इस जुनून के चलते कई लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं। है न हैरान कर देने वाली बात..?

Girl wants to look like barbie doll spend forty thousand dollars
Katie Rose
जी हां, केटी ने सर्जरी के लिए अभी तक अपने ऊपर 26 लाख रुपए खर्च किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं केटी की चाहत अभी और भी सर्जरी कराने की है। अभी वह अपनी बॉडी के कई हिस्सों की भी सर्जरी कराने वाली हैं। केटी कहती है कि उन्हें सुगर डेडी से काफी सपोर्ट मिला है।
Girl wants to look like barbie doll spend forty thousand dollars
Katie Rose
बता दें उन्होंने अपने जीवन की सबसे पहली सर्जरी तब करानी पड़ी थी जब डॉक्टर ने उन्हें ब्रेस्ट केंसर से पीड़ित बता दिया था। यह बात साल 2016 की है। इस बात को आज तकरीबन दो साल बीत चुके हैं। इसके बाद ही केटी को सर्जरी कराने की हिम्मत मिल पाई और अब केटी अपने पूरे शरीर की सर्जरी कराने की चाहत रखती हैं क्योंकि उन्हें एक बार्बी डॉल जैसी दिखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl wants to look like barbie doll spend forty thousand dollars
Katie Rose
केटी बचपन में बार्बी डॉल से खेलती थी। इसलिए केटी का मन भी वैसा ही शरीर पाने का हुआ। बता दें केटी ने अभी तक अपने होंठ, बोटॉक्स और छाती की सर्जरी कराई है। केटी लंबे समय तक अवसादग्रस्त भी रही हैं। बीच में उसकी मानसिक हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वह बात-बात पर लड़ने लगती थीं।
विज्ञापन
Girl wants to look like barbie doll spend forty thousand dollars
Katie Rose
लॉस एंजिल्स की रहने वाली केटी रोज पेशे से व्यवसायी हैं। यह पहला मामला नहीं है जब किसी लड़की ने बार्बी डॉल जैसी दिखने की चाहत में इतने पैसे खर्च किए हों। इससे पहले भी ऐसे ही कई मामले सामने आ चुके हैं। केटी को अपने नए बार्बी शरीर को देखकर बेहद आत्मिक बल मिला है। अब वह पहले से कहीं ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed