{"_id":"590017f74f1c1b9d65c0d90f","slug":"ghaziabad-youngsters-risk-death-before-express-passes-in-insane-craze","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायरल हो रही हैं गाजियाबाद के लड़कों की खतरनाक स्टंट्स वाली तस्वीरें, आप भी देंखें..","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
वायरल हो रही हैं गाजियाबाद के लड़कों की खतरनाक स्टंट्स वाली तस्वीरें, आप भी देंखें..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजियाबाद के एक ब्रिज से कुछ नौजवानों की छलांग लगाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें गाजियाबाद जिले के गंगा कैनाल से ली गईं हैं। तस्वीरों से साफ है कि ये लोग जानबूझकर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।
2 of 5
रफ्तार भरी ट्रेन के आने से कुछ पलों पहले ही ये नौजवान इस कैनाल में छलांग देते हैं। ये पहली बार नहीं है, जब यहां पर इस तरह की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने इन नौजवानों पर निगरानी रखने के लिए गश्त बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन अब भी हालात वैसे ही हैं।
3 of 5
स्टंट के बाद ये युवा अपनी इन क्लिप्स या तस्वीरों को ऑनलाइन डाल देते हैं। कई लोग इन स्टंट को करते हुए अपनी जान भी गंवा चुके हैं। एक स्थानीय युवक ने कहा कि कुछ लोग रफ़्तार से आती हुई ट्रेन को छूने की कोशिश करने के बाद ही छलांग लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके अलावा कई नौजवान ट्रेन से महज 2 से 5 फीट की दूरी होने पर ही पानी में छलांग लगाते हैं। ये एक तरह से आत्महत्या है और लोग किसी भी समय इस स्टंट को अंजाम देते हुए मर सकते हैं। वेद प्रकाश, गाजियाबाद के इस ब्रिज के पास ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आसपास के क्षेत्रों से भी लोग आते हैं और वे इन खतरनाक स्टंट्स को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
व
मुकेश कुमार जब 18 साल का था, तो मजे के लिए वो और उसके साथी रेलवे ब्रिज से कूदा करते थे। मुकेश ने बताया कि हम हर गर्मियों में ऐसा करते हैं। ये बेहद मजेदार है। वरना नदी के पास से सामान्य तौर पर गुजरना बेहद बोरिंग होता है। हम कई बार शर्त भी लगाते हैं, जिसमें सबसे आखिरी में कूदने वाला शख़्स विजेता होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।