{"_id":"5ad9879b4f1c1b84098b582d","slug":"a-couple-ordered-sixty-six-thousand-rupees-burgers-to-their-wedding-for-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में मेहमानों को खिलाया ऐसा खाना, मेन्यू देखकर लोगों के उड़ गए होश","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में मेहमानों को खिलाया ऐसा खाना, मेन्यू देखकर लोगों के उड़ गए होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
food for wedding
कहते हैं कि शादी का खाना ऐसा हो जो लोग घर जाने के बाद भी चटकारे लेकर बातें करें। ऐसा ही कुछ मेन्यू होता है भारतीय शादियों में... मेहमानों को खुश करने के लिए यहां की शादियों में खाने को खूब तवज्जो दी जाती है। मसलन खाने के वो सभी व्यंजन बनाए जाते हैं जो एक शादी में हाने चाहिए।
Trending Videos
food for wedding
कई प्रकार की सब्जियों से लेकर तरह तरह के मिठाइयां आदि। वहीं विदेशी शादियों में भी खाने को लेकर खास तैयारियां की जाती हैं। केक से लेकर लजीज खाने तक सबकुछ इसमें शामिल होता है, लेकिन आज हम आपको एक अनोखी शादी का किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जी हां इस शादी में दूल्हे और दुल्हन ने मिलकर मेहमानों के लिए ऐसा खाना मंगवाया जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे....
food for wedding
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है, जहां दूल्हे और दुल्हन ने मेहमानों के लिए ऐसा खाना मंगवाया कि देखकर सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, कपल को मैक डोनाल्ड के बर्गर बेहद पसंद हैं इसलिए उन्होंने प्लान बनाया कि वे अपनी शादी में भी मेहमानों को ऐसी ही कोई ट्रीट देंगे। इसकी तैयारी उन्होंने पहले से ही कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
food for wedding
जी हां, अपनी शादी के दिन दोनों ने मिलकर एकबार में मैक डोनाल्ड से तकरीबन 66 हजार रुपए के बर्गर का ऑर्डर किया। बता दें यह खाना 450 मेहमानों के लिए मंगवाया गया था। खाने में चीज बर्गर देखकर सभी लोग चौंक पड़े। मेहमानों में किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि उन्हें शादी में चीज बर्गर खाने को मिलेगा।
विज्ञापन
food for wedding
जब दूल्हा और दुल्हन ने अपने मेहमानों को अपनी पंसद के खाने का सरप्राइज दिया और इस बारे में उन्हें बताया तो सभी की खुशी दोगुनी बड़ गई। इसके बाद सभी ने मिलकर एक साथ बर्गर खाया और डांस करते हुए हाथ में बर्गर लेकर कई फोटोज खिंचाई। अब यही तस्वीरें और वीडियो चर्चा में है।