फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही रात में करोड़पति बना यूपी का लड़का, जिसने भी सुना उसका दिल जोरों से धड़का

Tue, 20 Mar 2018 09:36 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Five crore fifty five lakh rupees credit in students bank account
Keshav Sharma
इंटर का एक छात्र एक ही रात में करोड़पति बन गया। यह खबर जिस किसी ने भी सुनी उसका दिल जोरों से धड़कने लगा। दरअसल माजरा ही कुछ ऐसा है। मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है।

 
Five crore fifty five lakh rupees credit in students bank account
Keshav Sharma
यहां इंटर के एक छात्र के खाते में जब पांच करोड़ 55 लाख रुपये का मैसेज आने की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। जिस छात्र के मोबाइल पर यह मैसेज आया था उसे देखकर खुद यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था। इसकी जानकारी उसने तुरंत अपने पिता को दी। जब नेट बैंकिग से खाता चेक किया गया तो बैलेंस निल निकला। 
Five crore fifty five lakh rupees credit in students bank account
Keshav Sharma on right side
बाराबंकी स्थित सट्टी बाजार शाखा के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से जब कुछ पता न चल सका तो टोल फ्री नंबर पर बात की गई इसके बाद पता चला कि ज्यादा रकम जमा होने के कारण खाता होल्ड कर दिया गया है। जबकि छात्र के खाते में पहले से ही 1.26 लाख रुपये थे। शाखा प्रबंधक ने कहा कि अवकाश पर होने के कारण इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को बैंक खुलते ही कहां से ट्रांजक्शन हुआ है, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five crore fifty five lakh rupees credit in students bank account
net banking
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नरेंद्र शर्मा तेल डिपो में सहायक प्रबंधक हैं। बताते हैं कि उनके बेटे केशव शर्मा के नाम खाता संख्या 3456451**** में 16 मार्च को पांच करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 की रकम आने का मैसेज मिला। मैसेज 17 मार्च को देखने पर केशव ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी।
 
विज्ञापन
Five crore fifty five lakh rupees credit in students bank account
atm
नरेंद्र ने पहले नेटबैंकिंग कर खाते का बैलेंस जाना तो उस स्लिप में लीन (ग्रहणाधिकार) अमाउंट 5,57,55,555 दिख रहा था। इसके बाद बैंक के टोलफ्री नंबर पर जब जानकारी ली तो बताया गया कि खाता होल्ड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि केशव अभी नाबालिग है। उसके खाते में पहले से ही एक लाख 26 हजार रुपये का बैलेंस था। इस मैसेज के बाद घरवाले इस बात को लेकर परेशान हैं कि इतनी रकम कहां से आ गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed