फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल तक मछुआरे के पास पत्थर की तरह पड़ी रही ये चीज, जांच हुई तो एक झटके में कमा लिए 670 करोड़ रुपए

Sat, 04 Aug 2018 10:28 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Fishermen find precious stone after ten years he became Millionaire in Philippines
pearl
इस मछुआरे को पता भी नहीं था कि उसकी किस्मत रातों-रात बदल जाएगी। एक पत्थर का टुकड़ा उसे इतना अमीर बना देगा उसे इस बात का अंदाजा न था। एक ही झटके में वह अरबपति बन गया। यह पत्थर उसके पलंग के नीचे पिछले 10 साल से पड़ा था। जी हां, यह हैरतअंगेज कहानी है फिलीपींस के एक मछुआरे की...




 
Fishermen find precious stone after ten years he became Millionaire in Philippines
pearl
आप भी हैरान-परेशान है न कि आखिर मछुआरे के पास कौनसा पत्थर था जिसने उसकी किस्मत खोल दी। मछुआरे से अरबपति बनाने के पीछे इस पत्थर का ही कमाल है। इस पत्थर को मछुआरा बड़ा लकी मानता था। 34 किलोग्राम वजनी ये पत्थर उसके पास 10 साल तक रहा। मछुआरे को जब ये बात पता चली की यह केई पत्थर नहीं बल्कि एक बेशकीमती मोती है तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। बाद में इसकी कीमत 670 करोड़ रुपए आंकी गई । अब आप सोच रहे होंगे कि मछुआरे के पास ये किमती पत्थर आया कहां से...? इसके पीछे भी एक कहानी जुड़ी है।



 
Fishermen find precious stone after ten years he became Millionaire in Philippines
pearl
दरअसल, फिलीपींस के रहने वाले ये मछुआरा 2006 में एक समुद्र में मछलियां पकड़ रहा था। इस दौरान समुद्र में तेज तूफान आ जाता है। उस तूफान में मछुआरे की नाव डूब जाती है। लहरों और तेज हवा में उसकी जान पर बन आती है। ऐसे उसकी जान इसी पत्थर के कारण बच पाती है। इस पत्थर के सहारे ही वह तूफान से लड़ पाता है। तूफान गुजरने के बाद  उसने पत्थर को देखा। वह दो फीट का सफेद रंग का खूबसूरत पत्थर था। मछुअारा इसे लकी चार्म मानकर अपने घर ले आया। उसने 10 साल तक पत्थर को अपने पलंग के नीचे रखे रखा। एक दिन मछुआरे के घर में आग लग गई। तब उसने पत्थर को पलंग के नीचे से निकाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fishermen find precious stone after ten years he became Millionaire in Philippines
pearl
तभी एक टूरिस्ट ऑफिसर एलीन सिंथिया मगैय की नजर इस पत्थर पर पड़ी। उसने मछुआरे को बताया कि ये कोई साधारण पत्थर नहीं है। दरअसल ये एक विशालकाय मोती है। ये जानकर मछुआरा बेहद खुश हुआ। बाद में जब उसकी कीमत आंकी गई तो वह खुशी से झूम उठा। यह कीमत करीब 670 करोड़ रुपए थी। इस तरह मछुआरा एक झटके में ही अरबपति बन गया।


 
विज्ञापन
Fishermen find precious stone after ten years he became Millionaire in Philippines
pearl
इससे पहले दुनिया में सबसे बड़ा मोती ‘पर्ल ऑफ अल्लाह’ को बताया जाता था जो 6.4 किलो वजनी था लेकिन इस मोती के सामने वह कुछ भी न था। यह मोती उससे कई गुना बड़ा था। 'पर्ल ऑफ अल्लाह' की कीमत चार करोड़ डॉलर 260 करोड़ रु है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed