अग्निशमन दल के कर्मियों का नाम आते ही आपके जहन में जैसी छवि बनती है, इनकी छवि उससे बिल्कुल अलग है। ये हैं विदेशों के अग्निशमन दल के कर्मी।
फायरफाइटर्स
इनका काम भी स्पेशल सूट और हेल्मेट पहनकर एमरजेंसी वाली जगहों पर पहुंचना है जहां आग लगी हो। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ये अग्निशमन दल के कर्मी लुक्स में बॉलीवुड क्या हॉलीवुड के भी हीरो को अपने आगे पानी भरवा दें।
फायरफाइटर्स
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के द फायरफाइटर्स कैलेंडर ने अग्निशमन दल के इन कर्मियों के साथ पिल्लों का फोटोशूट किया। इस फोटोशूट में इन कर्मियों को अपने पैंट ही पहनने थे। ये एक सेमी-न्यूड फोटोशूट था।
फायरफाइटर्स
उनके लुक्स वाकई ऐसे थे कि अगर किसी को ना बताया जाए कि इनका पेशा क्या है, तो लोग कभी भूल के भी ना बोलें कि ये असल में क्या हैं। ये कैलेंडर 1993 से शूट कर रहा है।
फायरफाइटर्स
इस शूट से बिकने वाले कैलेंडरों से एक खास काम किया जाता है। जुटने वाले रुपयों को जानवरों के गोद लेने के कार्यक्रम में दान दे दिया जाता है।