{"_id":"5ae186044f1c1b85028b68a8","slug":"fight-between-two-inspector-for-chair-at-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुर्सी के लिए थाने में चले घूंसे, यूं भिड़ गए दो दरोगा और फिर जो हुआ उसे देखते रह गए लोग...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कुर्सी के लिए थाने में चले घूंसे, यूं भिड़ गए दो दरोगा और फिर जो हुआ उसे देखते रह गए लोग...
Fri, 27 Apr 2018 11:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
police fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्सर हाथापाई और मारपीट के मामलों को सुलझाने के लिए लोग थाने जाते हैं लेकिन इस बार थाने में ही दो वरिष्ठ दरोगा एक कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि फरियादियों के सामने ही दोनों में खूब हाथापाई हुई।
2 of 5
vijaynagar thana ghaziabad
एसएचओ ने दोनों को बुलाकर मामला शांत कराया। थाने के दैनिक रिकॉर्ड में भी घटना की सूचना दर्ज कर दी गई है। अब सीओ मामले की रिपोर्ट एसएसपी को देंगी। गाजियाबाद के विजयनगर थाने में दिवस अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठे थे।
3 of 5
up police
कुछ देर बाद वह उठकर किसी काम के लिए चले गए। इसी दौरान थाने में ही तैनात एक अन्य दरोगा उनकी कुर्सी पर बैठ गया। वापस आने पर दिवस अधिकारी ने दरोगा को अपनी कुर्सी से उठाया। थोड़ी देर बाद फिर ऐसा ही वाकया दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
up police
तीसरी बार फिर ऐसा हुआ तो दिवस अधिकारी ने दूसरे दरोगा से बार-बार उनकी कुर्सी पर बैठने को लेकर विरोध जताया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पब्लिक के सामने ही थाने में दरोगाओं को भिड़ते देख फरियादियों ने भी वहां से कुछ देर के लिए खिसकना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
5 of 5
up police
उन्हें आशंका थी कि कहीं दरोगाओं का गुस्सा उन पर न उतर जाए। एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने दोनों दरोगाओं को बुलाकर मामला शांत कराया। सीओ मनीषा सिंह का कहना है कि दरोगाओं के विवाद की सूचना मिली थी। एसएचओ से रिपोर्ट लेकर एसएसपी को भेजी जाएगी। ऐसा विवाद थाने में नहीं होना चाहिए था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।