फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाई-पाई जोड़कर अपनी इस घातक बीमारी का इलाज कराने पहुंचा किसान, देखकर डॉक्टर्स भी हुए हैरान

Thu, 30 Aug 2018 12:02 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Farmer Saves Money to Have Surgery to Remove Tumor
farmer

उत्तर प्रदेश के बस्ती इलाके के एक किसान ने लापरवाही कर ऐसी बीमारी पाल ली है जो उसे तेजी से मौत के मुंह में लेकर जा रही थी। डॉक्टरों ने उसे बता दिया था कि उसकी गर्दन में एक घातक बीमारी पल रही है। दरअसल, उसके गले में एक विशाल ट्यूमर था जो तेजी से आकार में बड़ा होता जा रहा था। उसका आकार इतना बड़ा हो गया था कि इसकी चिंता किसान को भी होने लगी क्योंकि अब उसका चेहरा ट्यूमर के चलते लटकता जा रहा था। 

Farmer Saves Money to Have Surgery to Remove Tumor
farmer

अंत में सोमाई नामक इस किसान को इलाज के लिए डॉक्टर्स के पास जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो उत्तर प्रदेश राज्य में बस्ती के 55 वर्षीय किसान सोमाई का गला सूज कर फूल गया था। इस वजह से उसके गले की तीसरी ग्रंथि के अलावा कुछ भी काम नहीं कर रहा था। यहां तक कि उससे कुछ निगल पाना तक मुश्किल हो रहा था। डॉक्टरों को सोमाई की गर्दन से विशाल ट्यूमर हटाने में सफलता मिल गई है। 

Farmer Saves Money to Have Surgery to Remove Tumor
demo

डॉकटर्स ने तीन घंटे ऑपरेशन कर सोमाई के गले से 1.4 किलो का ट्यूमर निकाला है। यह वजन और आकार में दूध के तीन पाउच के समान है। सोमाई लंबे समय से इनके साथ परेशानी भरी जिंदगी जी रहा था। लेकिन इस मेजर ऑपरेशन के बाद अब वह सामन्य जीवन जीने में सक्षम हो गया है। किसान सोमाई ने ऑपरेशन के बाद अपने डॉक्टर्स को इसका आभार प्रकट किया और उन्हें धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Saves Money to Have Surgery to Remove Tumor
demo

इस घटना से आप भी सीख ले सकते हैं। सोमाई की लापरवाही ने लगभग अपना जीवन खर्च किया है। सोमाई अपनी इस बीमारी को लेकर कहते हैं कि वो कई वर्षों तक अपने सिर को बिना किसी दर्द के हिला पाने तक के लिए सक्षम नहीं थे। जब वह इस हाल में लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनका चैकअप कर उनकी बीमारी के बारे में बताया।  
 

विज्ञापन
Farmer Saves Money to Have Surgery to Remove Tumor
farmer

डॉक्टर ने सोमाई को पहले अंदाजन यह बताया कि ट्यूमर कितना बड़ा है। जब सोमाई का दर्द बढ़ता जा रहा था तो डॉक्टर्स ने कई स्कैन कर उसे बताया कि गले में ट्यूमर है जिसका जल्द से जल्द ऑपरेशन करना होगा। सोमाई का ट्यूमर ठीक उस जगह था जहां उनकी लार ग्रंथि थी। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि लार ग्रंथि से हमारे शरीर में एंजाइम रिलीज होते हैं जो हमारे भोजन में मिलकर उसे हजम करने में शरीर की पाचन क्रिया को सरल बनाते हैं। डॉक्टर्स की टीम के लिए गले में ट्यूमर का यह रेअर मामला था। इसलिए सर्जरी में डॉक्टर्स को तीन घंटे का लंबा वक्त लग गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed