{"_id":"5b878a6c42c79246452dfdcc","slug":"body-modification-man-cut-his-ears-and-half-nose-to-look-like-skull","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरे बाप रे! इस सनकी लड़के ने जानबूझकर कटवा लिए दोनों कान और नाक, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अरे बाप रे! इस सनकी लड़के ने जानबूझकर कटवा लिए दोनों कान और नाक, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा
Thu, 30 Aug 2018 11:43 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:43 AM IST
1 of 5
Tattoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
22 साल के इस लड़के ने नाक कटवा दी। अपने बाप की नहीं, खुद की। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह चाहता था कि उसका चेहरा इंसानों की खोपड़ी जैसा दिखे। अपनी इस तमन्ना को पूरी करने के लिए इसने ना सिर्फ अपनी आधी नाक कटवा डाली बल्कि दोनों कान भी हटवा दिए। इसकी सनक यही तक सीमित नहीं रही...
2 of 5
Tattoo
डरावनी शक्ल वाला यह लड़का पेशे से खुद एक टैटू आर्टिस्ट है। नाम है एरिक यीनर हिनकैपी। प्यार से लोग इसे कालका स्कल भी कहते हैं। पिछले दो साल में इसने अपनी शारीरिक बनावट में कई बदलाव करवाए। कई सर्जरी करवानी पड़ी। इस दौरान दर्द भी बहुत हुआ। मगर कष्ट की परवाह किए बगैर अपनी ख्वाहिश पूरी की।
3 of 5
Tattoo
कालका ने अपनी जीभ भी दो हिस्सों में कटवा ली। पूरे चेहरे पर टैटू बनवाने से भी मन नहीं भरा तो जनाब ने जीभ पर भी टैटू गुदवा लिए। जब भी यह लड़का सार्वजनिक जगहों पर जाता है, लोग इसकी सूरत देखकर डर जाते हैं। मगर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह अपने नए अवतार से खुश है। फेसबुक पर इसने नए लुक में अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
4 of 5
Tattoo
कालका स्कल कोलंबिया का रहने वाला है। यह अपने देश का पहला ऐसा शख्स है जिसने अपनी मर्जी से कान, नाक और जीभ कटवा ली। यही नहीं, इस लड़के ने बाल मुंडवा लिए जिसके बाद इसके सिर पर की गई पीयर्सिंग भी साफ-साफ देखी जा सकती है।
5 of 5
Tattoo
मां की मौत के बाद से ही कालका ने अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया था। ऐसा उसने मां के गम की वजह से नहीं किया। उसने बताया कि बचपन से ही वह टैटू के प्रति आकर्षित था। मगर मां ने कभी भी इसकी इजाजत नहीं दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।