फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेती करते वक्त किसान को मिली इतनी बेशकीमती चीज, बन गया लखपति

Sun, 16 Sep 2018 12:00 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Farmer Finds Diamond Worth 50 Lakh At Panna In Madhya Pradesh
diamond

देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है। यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। किसी और की जमीन पट्टे पर लेकर अपना गुजारा कर रहे किसान को खेत से बेशकीमती चीज मिली। जैसे ही वह उसे अधिकारी के पास लेकर गया, उसे देखकर वह भी हैरान रह गए।

Farmer Finds Diamond Worth 50 Lakh At Panna In Madhya Pradesh
diamond

सरकोहा गांव के रहने वाले प्रकाश शर्मा को खेत जोतते वक्त दुर्लभ हीरा मिला था। इस 12.58 कैरेट के हीरे की कीमत 50 लाख रुपये है। उन्होंने खनीज विभाग के कार्यालय में हीरा जमा करवा दिया है। हीरे की अब नीलामी होगी और जो भी रकम इकट्ठा होगी उसका 20-25 फीसदी हिस्सा किसान को दिया जाएगा।

Farmer Finds Diamond Worth 50 Lakh At Panna In Madhya Pradesh
diamond

जिला खनन एवं हीरा अधिकारी संतोश सिंह ने कहा, 'करीब 4 साल बाद इतना बड़ा हीरा कार्यालय में जमा करवाया गया है। इससे कर्मचारियों में भी उत्साह है। कई खदानों के बंद हो जाने के बाद हीरा उद्योग बुरे दौर से गुजर रहा है। मगर इस हीरे के मिलने के बाद से उद्योग से जुड़े लोगों को नई उम्मीद मिली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Finds Diamond Worth 50 Lakh At Panna In Madhya Pradesh
diamond
प्रकाश सिंह को जो जिस जमीन में हीरा मिला है उसके मालिक केदारनाथ राइकवार हैं। एक अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में करीब 12 लाख कैरेट का हीरा मौजूद है। यहां बड़ी तादाद में लोग हीरा खनन के पेशे से जुड़े हैं। कई लोग पट्टे पर जमीनें लेकर यह काम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed