फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक रात में बार डांसर को लखपति बनाने की वायरल खबर का असली सच आया सामने

Tue, 17 Jul 2018 12:21 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
this man spent huge money to a bar dancer and then reveals his shocking truth

आपने डांस बार में हुई कई घटनाओं के बारे में सुना होगा या फिर देखा भी होगा लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिनके बारे में सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल एक युवक ने डांस बार में एक डांसर पर इतने पैसा लुटाया कि वह रातोंरात अमीर बन गई। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। यह घटना मुंबई शहर की है।

this man spent huge money to a bar dancer and then reveals his shocking truth

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बार डांसर पर एक आदमी का दिल आ गया। वह उस डांसर से इतना खुश हुआ कि उस पर बहुत पैसे लुटाए। वह शख्स उस डांसर के डांस का लट्टू हो गया था और इसी कारण उस पर पैसे लुटा रहा था। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये थी कि वह शख्स बार डांसर पर लुटाने के लिए पैसा कहां से लाया था। आखिर किसका पैसा था वो...

this man spent huge money to a bar dancer and then reveals his shocking truth

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डांसर पर लाखों रुपये लुटाने वाले शख्स का नाम सूरज रमेश कलाव है। वह मुंबई के एक बार में अक्सर जाता था। हाल ही में जब यह वहां गया तो उसके एक बार डांसर काफी पसंद आ गई। सूरज ने एक रात में ही उस डांसर पर 28 लाख रुपये उड़ा दिए। इससे बार में मौजूद लोगों को यह शक भी हुआ कि आखिर यह व्यक्ति इतना पैसा कहां से लाया है। बार के मालिक के कहने पर जब पुलिस ने उस शख्स को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
this man spent huge money to a bar dancer and then reveals his shocking truth

पुलिस के सामने सूरज ने स्वीकार किया कि उसने नौकरी का लालच देकर बहुत लोगों को लाखों रुपयों का चूना लगाया है। सूरज ने यह भी बताया कि उसने हाल ही में ठाणे के कुछ लोगों को नौकरी देने के नाम पर चूना लगाकर 28 लाख रुपये इकठ्ठा किए थे। इन पैसों को ही उसने बार डांसर पर लुटाया था। सूरज के खिलाफ उसके चार दोस्तों ने पुलिस में शिकायत की थी। इन लोगों ने बताया था कि सूरज ने उनसे कई लाख रुपये लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed