{"_id":"5a1b9f804f1c1bee688be165","slug":"every-horn-of-the-train-is-meaningful-know-about-the-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की हर सीटी का होता है अपना मतलब, जानकर रह जाएंगे दंग ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ट्रेन की हर सीटी का होता है अपना मतलब, जानकर रह जाएंगे दंग
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
train
तलाशने पर शायद ही ऐसा कोई शख्स मिल पाएगा, जिसने ट्रेन का हॉर्न न सुना हो। भले ही अपने जीवन में उसने कभी रेलयात्रा न की हो लेकिन ट्रेन के हॉर्न की आवाज उसके कानों को जरूर सुनाई दी होगी। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ट्रेन के इंजन की हर सीटी का अपना मतलब होता है। ये जानकारी बहुत कम लोगों के पास होगी। तो चलिए आपको भी बताते हैं ट्रेन के हॉर्न के मतलब...
Trending Videos
indian railway
ट्रेन के इंजन से 11 अलग-अलग तरह के हॉर्न बजाए जाते हैं। सभी हॉर्न का अपना एक विशेष अर्थ होता है। इस सवाल का जवाब शायद आपके पास न हो, ये भी हो सकता है कि आप भारतीय रेलवे के अलग-अलग तरह के बजने वाले हॉर्न में कभी अंतर ही न महसूस कर पाए हों। ऐसे में आपको ये फर्क कैसे समझ आएगा।
एक शॉर्ट हॉर्न
एक शॉर्ट हॉर्न जो कुछ सेकेंड के लिए केवल एक बार बजाया जाता है। इस हॉर्न का मतलब होता है ट्रेन यार्ड में आ गई है और उसकी अगली यात्रा के लिए उसकी सफाई का वक्त भी हो गया है।
एक शॉर्ट हॉर्न
एक शॉर्ट हॉर्न जो कुछ सेकेंड के लिए केवल एक बार बजाया जाता है। इस हॉर्न का मतलब होता है ट्रेन यार्ड में आ गई है और उसकी अगली यात्रा के लिए उसकी सफाई का वक्त भी हो गया है।
indian railway
दो शॉर्ट हॉर्न
जब ट्रेन दो शॉर्ट हॉर्न बजाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि ट्रेन चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह हॉर्न लोकोपायलट का इंजन गार्ड से ट्रेन चालू करने के लिए सिग्नल के लिए बजाया जाता है।
जब ट्रेन दो शॉर्ट हॉर्न बजाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि ट्रेन चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह हॉर्न लोकोपायलट का इंजन गार्ड से ट्रेन चालू करने के लिए सिग्नल के लिए बजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
तीन शॉर्ट हॉर्न
तीन शॉर्ट हॉर्न केवल आपातकालीन स्थिति में ही बजाया जाता है। रेलवे में बहुत ही कम मामलों में ये हॉर्न बजाया जाता है। इसलिए आपके कानों को ये हॉर्न शायद ही सुनने को मिला हो। यह हॉर्न जब भी बजाया जाता है तो इसे मोटर मैन ही बजाता है। इसका मतलब होता है कि लोकोपायलट का इंजन से कंट्रोल खत्म हो गया है। लोकोपायलट इस हॉर्न से गार्ड को संकेत देता है, वह वैक्यूम ब्रेक से ट्रेन को रोके।

4 शॉर्ट हॉर्न
4 छोटे-छोटे हॉर्न का मतलब है कि ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई है और ट्रेन आगे के सफर पर फिलहाल नहीं जा सकती। इस हॉर्न का मतलब भी आपको नहीं पता होगा।
4 छोटे-छोटे हॉर्न का मतलब है कि ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई है और ट्रेन आगे के सफर पर फिलहाल नहीं जा सकती। इस हॉर्न का मतलब भी आपको नहीं पता होगा।