{"_id":"5ac2efb94f1c1bc7618b50f5","slug":"eleven-different-types-of-horns-and-what-they-mean-in-indian-railways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 तरीके से बजाया जाता हैं ट्रेन का हॉर्न, हर हॉर्न का होता है अलग मतलब, नहीं जानते होंगे आप ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
11 तरीके से बजाया जाता हैं ट्रेन का हॉर्न, हर हॉर्न का होता है अलग मतलब, नहीं जानते होंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
indian railways
फिल्म ‘दोस्त’ में किशोर कुमार का गाया हुआ गाना ‘गाड़ी बुला रही है, सीटी बजा रही है’ तो आपको याद ही होगा। जी हां आपने रेलगाड़ी में सफर तो जरुर किया ही होगा, तो आपने ट्रेन के सीटियों की आवाज भी जरुर सुनी होगी, लेकिन क्या कभी आपने ट्रेनों के इस सीटियों पर गौर किया है। नहीं ना, तो चलिए हम आपको बताते हैं रेल गाड़ियों के हॉर्न का मतलब। जिस तरह ट्रेनों के रंगों का मतलब होता है। ट्रेनों पर लिखे नंबर या चिन्हों का मतलब होता है, ठीक वैसे ही ट्रेनों के हॉर्न का भी मतलब होता है।
indian railways
1.एक शॉर्ट हॉर्न
शॉर्ट हॉर्न कुछ सेकेंड के लिए ही होता है। अगर ऐसा हॉर्न आपको सुनाई दे तो समझिए वह गाड़ी यार्ड में जा रही है। वहां अगले सफर के लिए इसकी साफ-सफाई की जाती है।
शॉर्ट हॉर्न कुछ सेकेंड के लिए ही होता है। अगर ऐसा हॉर्न आपको सुनाई दे तो समझिए वह गाड़ी यार्ड में जा रही है। वहां अगले सफर के लिए इसकी साफ-सफाई की जाती है।
indian railway
2. दो शॉर्ट हॉर्न
रेलवे में दो शॉर्ट हॉर्न तो आपने जरूर सुना होगा। इसका मतलब ट्रेन चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह हॉर्न यात्रियों के लिए वार्निंग भी होती है क्योंकि अगर कोई शख्स ट्रेन के बाहर या इधर-उधर है, तो इस हॉर्न से उसे ट्रेन के चलने का पता चल जाता है।

indain railways
3. तीन शॉर्ट हॉर्न
इसे हम इमरजेंसी हॉर्न भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल रेलवे में बहुत कम ही किया जाता है। तीन शॉर्ट हॉर्न केवल मोटर मैन ही बजाता है। इसका मतलब होता है कि लोको पायलट इंजन से अपना कंट्रोल खो चुका है। लोकोपायलट इस हॉर्न से गार्ड को संकेत देता है वह वैक्यूम ब्रेक से ट्रेन को रोके।

4. चार शॉर्ट हॉर्न
ट्रेन चलते हुए अगर रुक जाती है और चार बार शॉर्ट हॉर्न बजता है तो इसका मतलब इंजन में खराबी आने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा सकती या फिर आगे कोई दुर्घटना हो गई है।
ट्रेन चलते हुए अगर रुक जाती है और चार बार शॉर्ट हॉर्न बजता है तो इसका मतलब इंजन में खराबी आने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा सकती या फिर आगे कोई दुर्घटना हो गई है।