फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों दुबई छोड़कर भागने को मजबूर हुईं राजकुमारी, पिता की 6 बीवियां, 30 बच्चे

Mon, 12 Mar 2018 09:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Dubai Princess Sheikha Latifa flees the country
latifa
दुबई के शासक की बेटी आखिरकार देश छोड़कर भाग निकली। उसके पिता की 6 बीवियां थीं और 30 बच्चों में से एक थीं। ऐसा क्या हुआ जो उसे देश छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम की बेटी ने दावा किया है कि वह सामान्य जिंदगी जीने के लिए देश छोड़कर फरार हो गई हैं क्योंकि पिछले तीन साल से उन्हें अस्पताल में बंधक बनाकर रखा जा रहा था। 
Dubai Princess Sheikha Latifa flees the country
latifa
ब्रिटिश मीडिया को भेजे अपने संदेश में 33 वर्षीय राजकुमारी शेख लातिफा का दावा है कि उन्होंने 16 साल की उम्र में एक बार देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। इसलिए तब से सब उन्हें संदेह की निगाह से देखते हैं। उन्हें आजादी से जिंदगी जीने की इजाजत ही नहीं है। साल 2000 के बाद से देश छोड़कर बाहर जाने पर पाबंदी है। वह गाड़ी नहीं चला सकती हैं और 24 घंटे उन पर निगाह रखी जाती है। उनके उग्र स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए कैद कर इलाज किया जा रहा था। कुछ जानवरों को छोड़कर कोई दोस्त नहीं है। 
Dubai Princess Sheikha Latifa flees the country
latifa
लातिफा के मुताबिक शेख मोहम्मद की छह बीबियां और 30 बच्चे हैं। वह उनकी कम मशहूर पत्नी की तीन बेटियों में से एक हैं। उसका दुबई में कोई सामाजिक जीवन भी नहीं है। फरार राजकुमारी की मानें तो पहले भी दुबई की दो राजकुमारियां देश छोड़कर भाग चुकी है। उनसे से एक बाद में पकड़ ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dubai Princess Sheikha Latifa flees the country
latifa
लातिफा फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई है। यह जासूस अपनी बोट से दुबई से लोगों को बाहर निकलने में मदद करता है। लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। इसके लिए उसने अमेरिका में अपने वकील से संपर्क किया है। 
विज्ञापन
Dubai Princess Sheikha Latifa flees the country
latifa
लातिफा ने दावा किया है कि वह दक्षिण भारत के समुद्र तट के पास है। उसका कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उन्हें जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed