बीकानेर के महारानी गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा रात भर जागकर सात फेरे लेने के बाद सुबह दुल्हन के जोड़े में एग्जाम देने कॉलेज पहुंच गई। इस दौरान कक्षा का नजारा देखने लायक था, वहां मौजूद सभी स्टूडेंटस परीक्षा तो दे रहे थे लेकिन सभी की नजरें 16 श्रृंगार और शादी के जोड़े में परीक्षा दे रही दुल्हन पर टिकी थीं।
2 of 4
bride at examination centre
प्रथम वर्ष की छात्रा अरुणा जैसे ही परीक्षा देने कक्षा पहुंची तो वहां मौजूद परीक्षक और परीक्षार्थी सभी हैरान रह गये थे। सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि रात को शादी के बाद कैसे सवेरे वह परीक्षा देने पहुंची। हर किसी ने पढ़ाई के प्रति दुल्हन के जज्बे को सलाम किया।
3 of 4
bride at examination centre
गौरतलब है कि 8 मार्च को अरुणा की शादी थी और 9 मार्च को उसका पेपर था और विदाई भी थी, लेकिन उसने शादी की रस्मों के बीच अपनी पढ़ाई को महत्व दिया और वह प्रथम वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज गई। पेपर के बाद वह विदा होकर अपनी ससुराल के लिए रवाना हुई।
4 of 4
bride at examination centre
इतना ही नहीं अपनी पत्नी को प्रोत्साहित करने के लिए अरुणा का दूल्हा भी उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचा। परीक्षा के बाद इस दुल्हन छात्रा ने जब वहां मौजूद लोगों को अपनी पूरी बात बताई तो हर किसी ने उसकी प्रशंसा की।