फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब के नशे में तालाब में कूदा ये शख्स आैर 3 मगरमच्छों से भिड़ गया, जो हुआ चौंकाने वाला था

Thu, 12 Apr 2018 07:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Drunken tourist arm ripped by three crocodiles gets saved
crocodiles
शराब के नशे में एक शख्स ने मौत के मुंह में छलांग लगा दी। जी हां, शख्स मगरमच्छों के तालाब में कूद पड़ा था जिसके बाद हुई चौंकाने वाली एक घटना... जैसे ही इस आदमी ने तालाब में छलांग लगाई पानी में मौजूद तीन मगरमच्छ उसकी और झपट पड़े। एक मगरमच्छ ने उसका हाथ चबा डाला और एक ने सिर इसके बावजूद उसकी जान बच गई। तीन-तीन मगरमच्छों के बीच से वह आखिर कैसे बचकर निकला यह जानने वाली बात है। 

 
Drunken tourist arm ripped by three crocodiles gets saved
pool
एक रिपोर्ट की मानें तो यह घटना जिम्बाब्वे की है। यहां विक्टोरिया फाल्स नामक जगह पर एक 21 वर्षीय पर्यटक अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने आया था जो शराब के नशे में चूर था। इसी बीच वह मगरमच्छ के तालाब में कूद पड़ा। किस्मत अच्छी थी कि पास खड़े दो लोगों ने पानी में कूदकर उसकी जान बचा ली।
 
Drunken tourist arm ripped by three crocodiles gets saved
crocodiles
दोनों उसे पानी से बाहर खींचकर लेकर आए जबकि वह उनसे अपने आपको छुड़ा रहा था। इस सिरफिरी हरकत में युवक को हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उसके दाहिने हाथ की हड्डी मगरमच्छ के चबाने से टूट चुकी है। फिलहाल, उसे सही कंडीशन में आने तक निगरानी में रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Drunken tourist arm ripped by three crocodiles gets saved
crocodiles
एक प्रत्यक्षदर्शी ने डेलीमेल को बताया कि , वह आदमी शराब के नशे में था और बेवजह इधर-उधर भटक रहा था। इतने में वह वहां मगरमच्छ के तालाब के पास पहुंच गया। वहां प्रतिबंधित क्षेत्र का साइन बोर्ड लगा था जिसे अनदेखा कर वह बाड़ पर चढ़ गया और अचानक तालाब में कूद गया।



 
विज्ञापन
Drunken tourist arm ripped by three crocodiles gets saved
फाइल फोटो
पता चला है कि जाम्बिया के लुसाका का रहने वाला मिलर नामक यह युवक अपने एक दोस्त की शादी में आया हुआ था। उसने एक रात अपने साथियों के साथ विक्टोरिया फाल्स पर नाइट आउट का प्लान बनाया। इसी दौरान उसने ज्यादा ड्रिंक पी ली और नशे में उसने तालाब में छलांग लगा दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed