{"_id":"5acd91cb4f1c1bd73d8b477a","slug":"kind-hearted-bus-driver-braids-hair-for-girl-whose-mother-die","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिन मां की बच्चियों के बाल बनाती है ये बस ड्राइवर, वजह बेहद भावुक कर देगी आपको","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बिन मां की बच्चियों के बाल बनाती है ये बस ड्राइवर, वजह बेहद भावुक कर देगी आपको
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
bus driver braids little girls hair
आज हम आपको एक ऐसे बस ड्राइवर की कहानी बताने जा रहे हैं जो बिन मां की बच्चियों के बाल बनाती है। हैरानी हुई न यह बात जानकर...? इससे भी ज्यादा हैरानी आपको इसकी वजह जानने के बाद होगी...
bus driver braids little girls hair
ट्रेसी डीन नामक इस बस ड्राइवर की कहानी तब सामने आई जब वह इसाबेला पेरी नामक एक छोटी बच्ची का सहारा बनी। इसाबेला 11 साल की है। एक गंभीर बीमारी के चलते इसाबेला की मां की मौत हो चुकी है। तब से वह रोजाना स्कूल जाने के लिए खुद से तैयार होती है। इसाबेला के पिता हर सुबह उसे घर पर छोड़कर अपने काम पर निकल जाते हैं। इसके बाद से उसके लिए चुनौंतियों का दौर शुरू हो जाता है। इन सबमें इसाबेला को जो सबसे अधिक परेशान करते थे वह थे उसके बाल। एक दिन इसाबेला ने अपनी स्कूल बस ड्राइवर ट्रेसी डीन को दूसरे स्टूडेंट के बाल बनाते हुए देखा।
bus driver braids little girls
इसाबेला ने बड़ी हिम्मत जुटाकर बस ड्राइवर से पूछा क्या वह उसकी मदद कर सकती है। ट्रेसी डीन ने जवाब में कहा कि वह ऐसा करके बहुत ज्यादा खुश होंगी और फिर बाल बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक इसाबेला ने कहा कि ट्रेसी का बाल बनाना मुझे मेरी मां की याद दिलाता है और यह पल मुझे बेहद खुशी देता है। इसाबेला के टीचर ने बताया कि उन्होंने उस लड़की में सबसे ज्यादा आत्मविश्वास तब देखा जब उसने एक अच्छे हेयर स्टाइल के साथ स्कूल आना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Isabella
इसाबेला ने अपने पिता को भी ट्रेसी के बारे में बताया। इसाबेला कि पिता फिलिप ने ट्रेसी की तारीफ की। यही नहीं वह ट्रेसी की तारीफ करते-करते भावुक हो जाते हैं। अब तो ट्रेसी डीन हर सुबह इसाबेला के बाल बनाती है। बस ड्राइवर ट्रेसी डीन ने कहा कि मैं इसाबेला के दर्द को समझती हूं।ट्रेसी कहती है कि मैं खुद इसी तरह के संघर्ष से गुजर चुकीं हूं। दरअसल, ट्रेसी को सात साल पहले इस बात का पता चला कि उन्हें स्तन कैंसर है। इसके बाद उन्हें सबसे ज्यादा फिक्र अपने बच्चों की हुई कि उनकी देखभाल कौन करेगा।
विज्ञापन
sabella's dad, Philip Pieri got emotional
इसलिए ट्रेसी बच्चों की मदद करने लगी वो भी इस उम्मीद में कि कल को अगर उन्हें कुछ हो गया तो उनके बच्चों का ख्याल रखने के लिए कोई तो होगा।स्कूल जाते वक्त उनके भी कोई बाल बना देगा। ट्रेसी को इन बच्चों की मदद करके बेहद अच्छा महसूस होता है।