{"_id":"5b4869284f1c1b05278b653f","slug":"driving-license-only-in-fifty-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केवल एक फोन करना है, 50 रुपये का खर्चा ...और घर बैठे बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
केवल एक फोन करना है, 50 रुपये का खर्चा ...और घर बैठे बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Driving License
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटते रहे होंगे लेकिन अब आप घर बैठे लाइसेंस बनवा सकेंगे वो भी केवल पचास रुपए में... आपको यकीन नहीं हो रहा न इस बात पर? दरअसल, इस सेवा के तहत आमजन की परेशानी को खत्म करने का रास्ता बताया जा रहा है। इसके साथ ही उन दलालों की भी छुट्टी हो जाएगी जो ज्यादा पैसे लेकर आपका लाइसेंस बनवाते हैं। बहुत जल्द ही परिवहन विभाग इस सेवा को शुरू करने जा रहा है।
Driving License
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो नई लाइसेंस सेवा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक लोगों को सबसे पहले एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करनी होगी और अपने कागजात के लिए अर्जी भी देनी होगी। इसके बाद परिवहन विभाग का एक सहायक घर पर आएगा और फॉर्म भरवाने में आपकी मदद करेगा। सारे कागजात डिवाइस पर लोड करने के बाद ड्राइविंग टेस्ट होगा जिसमें उसे पास होना होगा। तभी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।
License test
अभी भी आपको ड्राइविंग टेस्ट के लिए आरटीओ ऑफिस में जाना होता है, ये प्रक्रिया जटिल होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक दलालों की मदद लेते हैं। इसी बीच वह दौड़ दौड़ कर थक जाता है और दलालों के हाथों लुट चुका होता है। अब नई व्यवस्था में बिना टेस्ट पास किए किसी को भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं होगा। नई व्यवस्था में रोजाना (छुट्टी के दिनों को छोड़कर के) सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
driving license
टेस्ट देने के लिए लोगों के पास अपनी सुविधानुसार तारीख और समय को चुनने का मौका होगा।टेस्ट पास होने के बाद 15 दिन के भीतर डीएल को आवेदक के घर पर भेज दिया जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि लाइसेंस बनवाने का कार्य में सारा प्रोसेस ऑनलाइन होने वाला है।