{"_id":"5b08f9934f1c1ba06e8b4aad","slug":"dog-shot-with-gun-his-master-at-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG! अपने ही मालिक को कुत्ते ने मारी गोली, इसके बाद जो हुआ...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
OMG! अपने ही मालिक को कुत्ते ने मारी गोली, इसके बाद जो हुआ...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 27 May 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
pet dog
आज तक आपने देखा और सुना होगा कि किसी व्यक्ति ने गोली मारकर किसी इंसान या जानवर की हत्या कर दी है लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी जानवर ने अपने ही मालिक को गोली मार दी हो। सुनकर अटपटा लगा न... हो सकता है कि आपको यह कोरी बकवास लगे लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला अमेरिका में सामने आया है। चलिए बताते हैं इस घटना के बारे में
dog
यह हैरतअंगेज मामला अमेरिका के आयोवा शहर से सामने आया है। यहां पर 51 साल के एक आदमी को अपने ही पालतू कुत्ते के साथ खेलना काफी महंगा पड़ा गया। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
pitbull
इस शख्स ने इमरजेंसी नंबर डायल करके बताया कि उसे उस ही के पालतू कुत्ते ने गोली मार दी है। यह सुनकर पुलिस को भी झटका लगा। वह सोच में पड़ गए कि यह कैसे हो सकता है। यह घटना उस वक्त घटी जब यह पालतू कुत्ता अपने मालिक के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
dog shot owner
फोर्ट ब्रिज के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम रिचर्ड रेम्मे है। जो कि अपने क्रॉस ब्रिड कुत्ते बालेव को अपनी गोदी में कूदना सीखा रहे थे। इसी दौरान उनके डॉग ने उनकी पिस्टल की सेफ्टी क्लिप खोल दी। ऐसे में जब डॉग ने दुबारा से गोदी में आने के लिए छलांग लगाई तो कुत्ते की पैर की उंगलियों में पिस्टल का ट्रिगर फंस गया और गोली चल गई।
विज्ञापन
dog shot owner
जिसके बाद रिचर्ड ने इमरजेंसी सर्विस 911 पर कॉल करके कहा कि उनके कुत्ते ने उनको गोली मार दी है। रिचर्ड ने बताया कि गोली उनके पैर में लगी और अच्छी बात यह रही कि गोली से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। वही सिटी पुलिस चीफ रोजर पोर्टर का कहना है कि कुत्ते द्वारा गोली मारने की यह पहली घटना है। ऐसी घटना उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी।