{"_id":"5a93e0bb4f1c1b4e588badfa","slug":"do-you-know-if-heart-pumps-blood-out-of-the-body-then-what-will-happen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल अगर शरीर से बाहर खून को पंप करे तो क्या होगा, नहीं जानते होंगे यह बात ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दिल अगर शरीर से बाहर खून को पंप करे तो क्या होगा, नहीं जानते होंगे यह बात
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
demo
जिन लोगों ने साइंस पढ़ी है शायद उन्हें यह बात मालूम हो कि अगर दिल हमारे शरीर के बाहर खून को पंप करे तो क्या होगा। यह हकीकत है कि हम में से ज्यादातर लोगों के पास इस बात का जवाब नहीं होगा। इसकी वजह अनभिज्ञता हो सकती है। दरअसल, अमूमन लोग ऐसी कोई भी जानकारी लेने में दिलचस्पी नहीं रखते जो उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी न हो या सीधे उनकी जिंदगी को प्रभावित न करती हो। हालांकि ऐसी जानकारी काम की साबित होती है। आज हम ऐसी ही काम की जानकारी लेकर आएं हैं।
demo
एक रिपोर्ट के मुताबिक हर 3 सेकेंड में भारत में किसी न किसी को खून की जरूरत पड़ती है। हर दिन दुनिया में 40,000 यूनिट खून की जरूरत पड़ती है। 3 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी खून की आवश्यकता पड़ती है। दुनिया का पहला ब्लड बैंक 1937 में बनाया गया था।
demo
आप यह भी नहीं जानते होंगे कि खून का पहला ट्रांसफर 16 वीं सदी में दो कुत्तों के बीच किया गया था। हमारे शरीर में रक्त का 70 प्रतिशत भाग रेड ब्लड सेल्स के अंदर मौजूद हिमोग्लोबीन में, 4% भाग मांसपेशियों के प्रोटीन मायोग्लोबिन में, 25% भाग लीवर, अस्थिमज्जा, प्लीहा व गुर्दे में होता है और बाकि बचा 1% रक्त प्लाजमा के तरल अंश व कोशिकाओं के एंजाइम्स में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
अगर हमारा दिल शरीर से बाहर खून पंप करे तो यह खून को 30 फीट ऊपर तक उछाल सकता है। ये बात कम ही लोगों को मालूम होगी। ये आम बात सभी जानते होंगे कि मनुष्य का रक्त केवल 4 तरह (O, A, B, AB) का होता हैं लेकिन गायों में लगभग 800, कुत्तों में 13 और बिल्लियों में 11 तरह का रक्त पाया जाता हैं।
वहीं आपको यह लगता होगा कि मच्छर थोड़ा सा खून पीते है लेकिन आपको बता दे कि 12 लाख मच्छर आपका पूरा खून चूस सकते हैं। यह माना जाता है कि मच्छर "O" ग्रुप का खून सबसे ज्यादा चूसते हैं।
वहीं आपको यह लगता होगा कि मच्छर थोड़ा सा खून पीते है लेकिन आपको बता दे कि 12 लाख मच्छर आपका पूरा खून चूस सकते हैं। यह माना जाता है कि मच्छर "O" ग्रुप का खून सबसे ज्यादा चूसते हैं।
विज्ञापन
demo
एक रोचक जानकारी ये भी है कि सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती हैं, जबकि नर मच्छर शाकाहारी होते हैं। ये सिर्फ मीठे तरल पदार्थ पीते है। मादा मच्छर अपने वजन से 3 गुना ज्यादा खून पी सकती है। ब्राजील देश में एक आदिवासी समूह है बोरोरो। हैरानी की बात ये है कि इस समूह के सभी लोगो का एक ही ब्लड ग्रुप "O" है। ब्लड पर इतनी रिसर्च के बावजूद आज तक कृत्रिम खून नहीं बनाया जा सका है। ये सिर्फ भगवान की देन है।