फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र पचपन की दिल बचपन का, ये वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन

Tue, 16 Jan 2018 09:48 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Dancing video being viral of a old punjabi couple
punjabi couple
वह कहावत तो आपने सुनी ही होगी 'उम्र पचपन की और दिल बचपन का'... जी हां, इस बूढ़े शख्स को देखिए उम्र में यह भले ही 70 साल का नजर आ रहा हो लेकिन काम ऐसा कर दिखाया कि सभी चौंक पड़े। 


 
Dancing video being viral of a old punjabi couple
punjabi couple
बता दें सोशल मीडिया पर सामने आए इनके गजब के वीडियो को लोग केवल इस कारण पंसद कर रहे हैं क्योंकि इस शख्स ने इतनी उम्र में भी ऐसा अनोखा काम कर दिखाया। दरअसल, इस वीडियो में सरदार जी एक महिला के साथ एक पार्टी में डीजे पर डांस करते हुए दिखाई दे रहें हैं और सभी की नजर इस कपल पर जमी है। आसपास खड़े लोग अपने फोन से उनका वीडियो बनाने लगते हैं। 

 
Dancing video being viral of a old punjabi couple
punjabi couple
इस वीडियो की सबसे खास बात है कि इसमें सरदार जी डीजे पर भांगड़ा नहीं कर रहे। आपने सरदारों को शादी-ब्याह जैसे मौकों पर ज्यादातर भांगड़ा करते देखा होगा लेकिन ये तो एक हिंदी गाने थिरक रहे हैं, वह भी किसी पुरानी फिल्मी गाने पर। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dancing video being viral of a old punjabi couple
punjabi couple
दरअसल, यह कपल धर्मात्मा फिल्म के 'क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो' सॉन्ग पर डांस कर रहा है। मस्ती में झूमते सरदार जी के धांसू डांस स्टेप्स को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। उनके साथ नाचने वाली महिला भी कम नहीं लग रही। 

 
विज्ञापन
Dancing video being viral of a old punjabi couple
punjabi couple
बता दें मनोज बतरा नामक शख्स ने 'मुलतानीया दा मेल ते खुशिया दी रेल' नामक फेसबुक पेज पर शेयर किया है। मनोज बतरा वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी में लिखते भी हैं 'जे बुढ़ापा आवे ते इहयो जहां आवे' जिसका मतलब है अगर बुढ़ापा आए तो इन जैसा ही आए।

सिर्फ मनोज बतरा अकेले नहीं जो इस कपल के फैन हो गए हों। इस वीडियो पर उनके कई चाहने वालों ने प्रतिक्रियाओं भेजनी शुरू कर दी है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया है और इसमें नजर आ रहा कपल कौन है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed